जयनगर में अब हर शुक्रवार को भी मां कमला की महाआरती

मधुबनी । अनुमंडल मुख्यालय में पवित्र कमला नदी के तट पर अब प्रत्येक शुक्रवार को भी मां कमला की महाआरती की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:41 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:41 PM (IST)
जयनगर में अब हर शुक्रवार को भी मां कमला की महाआरती
जयनगर में अब हर शुक्रवार को भी मां कमला की महाआरती

मधुबनी । अनुमंडल मुख्यालय में पवित्र कमला नदी के तट पर अब प्रत्येक शुक्रवार को भी मां कमला की महाआरती की जाएगी। शुक्रवार की संध्या गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इसकी शुरुआत की गई। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कमला नदी के तट को आकर्षक ढंग से सजाकर मां कमला की महाआरती की गई। पंडित चंद्रशेखर झा, बिनोद झा, इन्द्रनारायण झा, मोहन मिश्र, ओम नारायण झा, ऋषिकेश मिश्रा, दिवाकर नारायण झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर विधि विधान से मां कमला की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद महाआरती की गई। समिति के अध्यक्ष सुमन पूर्वे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बाबा बालक दास, पंचायत समिति परामर्शी समिति अध्यक्ष सचिन सिंह, एवं उपाध्यक्ष मिथिलेश पासवान, जाप जिलाध्यक्ष बृज किशोर यादव, ग्राम पंचायत परामर्शी समिति अध्यक्ष मदन हाजरा, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक पासवान,सचिन चौधरी, दीपशिखा सिंह, नथुनी यादव, शशिभूषण यादव, संजीव चौधरी समेत दर्जनों महिलाएं एवं पुरुष महाआरती में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार का दिन मां कमला का वैरागन का दिन होता है, इसलिए अब प्रत्येक शुक्रवार को मां कमला की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर मां कमला के तट को रंगोली से सजाया गया। आकर्षक पंडाल के तले आयोजित महाआरती का ²श्य अछ्वुत छटा बिखेर रही थी। बता दें कि एक अन्य कमिटी द्वारा विगत एक महीना पूर्व प्रत्येक सोमवार को मां कमला की महाआरती की शुरुआत की गई, अब एक अन्य कमिटी द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को मां कमला की महाआरती की परंपरा की शुरुआत की गई है।सप्ताह में दो दिन अब सीमावर्ती क्षेत्र के लोग इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकेंगे।सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो में आयोजन को लेकर प्रसन्नता का माहौल है।

chat bot
आपका साथी