जन स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएस कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

मधुबनी। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई के बैनर तले चिकित्सा कर्मी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 01:01 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:08 AM (IST)
जन स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएस कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
जन स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएस कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

मधुबनी। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई के बैनर तले चिकित्सा कर्मी, आशा, कूरियर, ममता, लैब टेक्नीशियन, डाटा इंट्री ऑपरेटर आदि ने अपने मांगों के समर्थन में सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नगर भवन मधुबनी के पास से जुलूस निकालकर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष जाकर प्रदर्शन किया। जुलूस एवं प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार झा, बलराम झा, मीना प्रभात, रेखा मिश्रा,एवं महासंघ के जिला मंत्री गणपति झा ने किया। सिविल सर्जन के कार्यालय के समक्ष विनोद कुमार झा एवं गीता देवी की संयुक्त अध्यक्षता में प्रदर्शन सभा का आयोजन किया गया। प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए विनोद कुमार झा ने कहा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं कार्यकर्ता अपना जीवन जोखिम में डाल कर कार्य कर रहे हैं, परंतु सिविल सर्जन द्वारा इनको मिलने वाले प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं कराया जा रहा है। ग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर समुचित मात्रा में भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इस कारण स्वास्थ्य कर्मी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। बेनीपट्टी, राजनगर, लदनियां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने अब तक फरवरी के वेतन का भुगतान भी एएनएम को नहीं किया। बाबजूद इसके सिविल सर्जन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। सरकारी राशि के गबनकत्र्ता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक को सिविल सर्जन ने खूली छूट दे रखी है। रेखा मिश्रा ने कहा कि आशा, ममता, कूरियर, कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन राशि भुगतान में सिविल सर्जन के निष्क्रियता के कारण ही विलंब हो रहा है। गणपति झा ने कहा कि सिविल सर्जन अपने कार्यालय में दो घंटे भी नहीं बैठते हैं, इसलिए समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। सभा को प्रमोद यादव, मीना प्रभात, बलराम झा, किशोर प्रसाद यादव, मंजू देवी, अरूण कुमार मंडल, शकुन्तला कुमारी, सुशील कुमार यादव, विनय सिंह, रूमा कुमारी, नीतू मिश्रा, सोनी कुमारी आदि ने भी संबोधित किया।

-----------------------------

chat bot
आपका साथी