अपराधियों ने की उप प्रमुख के घर पर रोड़ेबाजी, दहशत का माहौल

मधुबनी। मधवापुर प्रखंड के उप प्रमुख के बोकहा गांव स्थित घर पर शनिवार की रात दर्जनों अज्ञात

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 11:38 PM (IST)
अपराधियों ने की उप प्रमुख के घर पर रोड़ेबाजी, दहशत का माहौल
अपराधियों ने की उप प्रमुख के घर पर रोड़ेबाजी, दहशत का माहौल

मधुबनी। मधवापुर प्रखंड के उप प्रमुख के बोकहा गांव स्थित घर पर शनिवार की रात दर्जनों अज्ञात अपराधियों ने रोड़ेबाजी करते हुए हमला कर दिया। उप प्रमुख दिनेश ठाकुर अपने घर पर पत्नी व एक बुजुर्ग के साथ अन्य दिनों की तरह सो रहे थे। उप प्रमुख के शोर मचाने पर ग्रामीणों को जुटता देख अपराधी भाग निकले। जानकारी के अनुसार साहरघाट थाना क्षेत्र के बोकहा गांव स्थित उप प्रमुख के घर पर शनिवार की रात करीब 11:30 बजे दर्जनों अज्ञात अपराधियों ने ईंट, पत्थर से धावा बोल दिया। अचानक हुए इस हमला से उप प्रमुख दिनेश ठाकुर पूरी तरह से डर गए। घर के अंदर से ही ग्रामीणों को फोन किया और शोर मचाने लगे। शोर सुन ग्रामीणों के पहुंचने पर सभी अपराधी भाग निकला और रात के अंधेरे की वजह से ग्रामीणों ने किसी अपराधी को पहचान नही पाया।

उप प्रमुख ने कहा कि पंचायत के कई लोगो पर उन्हें शक है। क्योंकि वे मधवापुर की राजनीति में काफी सक्रिय है। उप प्रमुख की पत्नी का कहना है कि हमलावर जान लेने के नीयत से उनके घर पर धावा बोलकर रोड़ेबाजी किया है। उप प्रमुख श्री ठाकुर ने बताया रात में ही साहरघाट थाना को सूचना दिए थे। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपराधी भाग निकले थे। थाना को कार्रवाई के लिए उप प्रमुख ने आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस बाबत थानाध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान ने बताया घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।

chat bot
आपका साथी