माकपा विधायक पर जानलेवा हमला के विरोध में फूंका पुतला

मधुबनी। माकपा विधायक दल के नेता अजय कुमार पर जानलेवा हमला के विरोध में अखिल भारतीय जनवादी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 11:35 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 11:35 PM (IST)
माकपा विधायक पर जानलेवा हमला के विरोध में फूंका पुतला
माकपा विधायक पर जानलेवा हमला के विरोध में फूंका पुतला

मधुबनी। माकपा विधायक दल के नेता अजय कुमार पर जानलेवा हमला के विरोध में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एवं भारत की जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआई जिला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सीएम का पुतला दहन किया गया। पार्टी कार्यालय रांटी के समक्ष पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीते शनिवार की रात माकपा जिला कार्यालय, समस्तीपुर में माकपा विधायक दल के नेता अजय कुमार पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर आवाज भी बुलंद किया गया। वहीं इस घटना के विरोध में सीएम का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के जिलाध्यक्ष उर्मिला देवी ने की। इस दौरान डीवाईएफआई जिलाध्यक्ष रामनाथ यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के राज में अपराधी बेलगाम हो गया है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि खुलेआम विधायक पर जानलेवा हमला किया जाता है। हमलावरों को गिरफ्तार करने के बदले प्रशासन के द्वारा संरक्षण दिया जाता है। सीपीएम विधायक दल के नेता अजय कुमार पर कुछ दिन पहले भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान जानलेवा हमला किया गया था। हमलावर की पहचान होने के बावजूद समस्तीपुर पुलिस प्रशासन के द्वारा हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया गया। जिस कारण से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया एवं पुन: उन पर जानलेवा हमला किया गया। यदि शीघ्र हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सोमीना देवी, बुधनी देवी, विमला देवी, रीना पासवान, मोहम्मद रहीश, मोहम्मद करमुल्ला, मोहम्मद मुस्ताक आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी