मास्क वितरण की असंतोषजनक प्रगति देख डीडीसी ने जताई नाराजगी

मधुबनी। उप विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने जिले में मास्क वितरण की प्रगति की समीक्षा किया। इस

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 12:02 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 12:02 AM (IST)
मास्क वितरण की असंतोषजनक प्रगति देख डीडीसी ने जताई नाराजगी
मास्क वितरण की असंतोषजनक प्रगति देख डीडीसी ने जताई नाराजगी

मधुबनी। उप विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने जिले में मास्क वितरण की प्रगति की समीक्षा किया। इस समीक्षा में उनके साथ जिला पंचायत राज पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार भी मौजूद थे। वीसी के माध्यम से की गई इस समीक्षा बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, बीपीआरओ, डीपीएम-जीविका, बीपीएम-जीवका आदि भी शामिल हुए। समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिले में मास्क वितरण की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। विशेष कर घोघरडीहा, हरलाखी, मधेपुर, लौकही एवं खुटौना प्रखंडों में अब तक मास्क वितरण नहीं होने पर संबंधित प्रखंड के बीपीएम-जीविका एवं बीडीओ को जमकर फटकार भी लगाया। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उनके प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों से प्राप्त मास्क की अधियाचना के आलोक में जीविका से मास्क प्राप्त करवाने का निर्देश भी दिया। वहीं मास्क वितरण संबंधी रिपोर्ट जिला पंचायत कार्यालय को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को मास्क के क्रय में पंचायत राज विभाग के निर्देश के मुताबिक जीविका संगठनों को प्राथमिकता दिए जाने का आदेश दिया। जीविका से मास्क आपूर्ति नहीं होने की स्थिति में ही अन्य चयनित विकल्पों से मास्क लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मास्क क्रय एवं वितरण का मुख्य उद्देश्य न केवल कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकना है, बल्कि जीविका के माध्यम से इस आपदा के समय रोजगार पैदा करना भी है। इसके लिए जीविका एवं बीडीओ को आपसी सामंजस्य स्थापित कर मास्क आपूर्ति एवं वितरण कार्य शीघ्र सम्पन्न करने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि पंचायती राज विभाग के निर्देश के अनुसार जिला के सभी पंचायतों में कोरोना संक्रमण प्रसार को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक परिवार को छह मास्क उपलब्ध कराना है, जिसका क्रय एवं वितरण पंचायत से प्राप्त अधियाचना के आलोक में जीविका संगठनों से प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है।

chat bot
आपका साथी