श्वेता कर्ण बनीं ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

मधुबनी। झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के हटाढ़ रूपौली गांव निवासी व लोहना उत्तर पंचायत की पंचाय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:42 PM (IST)
श्वेता कर्ण बनीं ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष
श्वेता कर्ण बनीं ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

मधुबनी। झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के हटाढ़ रूपौली गांव निवासी व लोहना उत्तर पंचायत की पंचायत समिति सदस्य स्वेता कर्ण को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनयन करने पर स्वेता कर्ण ने कहा कि प्रदेश में कायस्थ समाज काफी संख्या में हैं। लेकिन, इस समाज को उचित स्थान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद राजीव रंजन ने जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसे सही तरीके से निर्वहन करने का प्रयास करुंगी। जल्द ही जिला कार्यकारिणी एवं प्रखंड अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। उक्त प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वेता कर्ण को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। उन्हें बधाई देने वालों में लक्ष्मण लाल कर्ण, संदीप दास, शंभू कुमार कर्ण, सौरभ सुमन, नूतन कर्ण, आरती झा, माला झा, संतोष कर्ण, लालू दास, दिनेश लाल कर्ण, अनिल कर्ण, रानी कर्ण, कल्पना कर्ण, वीणा ठाकुर, खुशबू ठाकुर, अवंतिका ठाकुर, अनामिका ठाकुर, लवली ठाकुर, राम परी देवी, वरुण कुमार कामति, सुशील कुमार, रितेश कुमार राय, राकेश कुमार यादव, विनय कुमार, पुष्कर झा, समीर मिश्रा, ममता राउत, उमाकांत राउत, पंकज कर्ण, सोनू कर्ण, दयानंद कर्ण, उदय नाथ मिश्रा, निशा राज, भास्कर चौधरी, रोशन कुमार झा, अरविद कुमार कन्हैया, राहुल कुमार, सुजीत झा, देवांश मनीष पाठक, मो. रेजाउद्दीन, ब्रह्मानंद झा, आलोक अनुपम, गुलशन झा, वीरेंद्र नारायण झा, अमलेश्वर कुमार वर्मा, संजीव कुमार, मनीष कुमार, शंभू राय, सुधीर राय, सुंदर श्याम मिश्र, अजय नारायण चौधरी मलयनाथ मंडन, कंचन झा आदि शामिल हैं। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वेता कर्ण को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

chat bot
आपका साथी