कोरोना महामारी से घबराएं नहीं सतर्कता बरतें : विधान पार्षद

मधुबनी। कोराना महामारी से घबराएं नहीं बल्कि सतर्कता बरतें। आपदा के इस घड़ी में सभी राज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:40 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:40 PM (IST)
कोरोना महामारी से घबराएं नहीं सतर्कता बरतें : विधान पार्षद
कोरोना महामारी से घबराएं नहीं सतर्कता बरतें : विधान पार्षद

मधुबनी। कोराना महामारी से घबराएं नहीं बल्कि सतर्कता बरतें।

आपदा के इस घड़ी में सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों को टीकाकरण व मास्क का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करें। मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं भाजपाई। उक्त बाते भाजपा के विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने बेनीपट्टी, एकतारा, परौल, गंगुली में कोविड टीकाकरण केन्द्र का दौरा करने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। कोविड को लेकर लोगों के बीच जागरूकता की जरूरत है। कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क पहने एवं दो गज की दूरी बनाए रखें। प्रतिदिन साबुन व पानी से हाथ को बार-बार धोएं। अन्य प्रदेश से आने वाले लोगों को जांच कराकर क्वारंटाइन किए जाने में सहायता करें। वैश्विक कोरोना महामारी से मानव जाति पर खतरा उत्पन्न हो गया है। सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। सभी प्रखंडों में कोविड टीकाकरण केन्द्र खोलकर लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है।

विधान पार्षद श्री ठाकुर ने कहा कि एक मई से टीकाकरण और अधिक तेज

किया जाएगा। जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को भी टीकाकरण किया जाएगा। मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. वागीश कांत झा, अड़ेर मंडल अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी