केंद्रीय टीम ने मधुबनी पेंटिग क्लस्टर का किया निरीक्षण

मधुबनी। खादी एवं ग्रामोद्योग के सहयोग से ग्राम विकास परिषद मधुबनी द्वारा स्फूर्ति के तहत संचालित मध

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 12:05 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 12:05 AM (IST)
केंद्रीय टीम ने मधुबनी पेंटिग क्लस्टर का किया निरीक्षण
केंद्रीय टीम ने मधुबनी पेंटिग क्लस्टर का किया निरीक्षण

मधुबनी। खादी एवं ग्रामोद्योग के सहयोग से ग्राम विकास परिषद, मधुबनी द्वारा स्फूर्ति के तहत संचालित मधुबनी पेंटिग कलस्टर का जायजा केंद्रीय टीम ने लिया। केंद्रीय टीम ग्राम विकास परिषद के कार्यालय पहुंचकर मधुबनी पेंटिग कलस्टर के तहत कराए जा रहे कामकाज की समीक्षा किया। वित्तीय कार्यों का भी निरीक्षण किया। केंद्रीय टीम ने उक्त परिषद में मधुबनी पेंटिग कर रही कलाकारों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त किया। कलाकारों से परिषद से जुड़कर लाभ मिल रहा है या नहीं इसके बारे में जानकारी लिया। कलाकारों ने कहा कि उन्हें परिषद से जुड़कर काफी लाभ मिला है। आय में वृद्धि हुई है। संस्था द्वारा मधुबनी पेंटिग के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्रीय टीम ने मधुबनी पेंटिग की कलाकारों को हौसला आफजाई भी किया। केंद्रीय टीम में एमएसएमई के केंद्रीय अंडर सेक्रेट्री विवेक माथुर, एएसओ ज्योति कुमारी शामिल थीं। केंद्रीय टीम के निरीक्षण के दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग, पटना के राज्य निदेशक वीएस बागुल, सहायक निदेशक एसके भुइयां, केवीआइसी, पटना के उपेन्द्र कुमार, जिला उद्योग केंद्र, मधुबनी के महाप्रबंधक विनोद शंकर आदि भी मौजूद थे। केंद्रीय टीम ने एसपीवी कमेटी के 13 सदस्यों के साथ उक्त योजनाओं की अवधि के विस्तार के बारे में भी विस्तृत विचार-विमर्श किया। ग्राम विकास परिषद, मधुबनी के सचिव षष्ठिनाथ झा ने आगत अतिथियों को पाग-दोपटा एवं मधुबनी पेंटिग से स्वागत किया। संस्था सचिव श्री झा ने केंद्रीय टीम को स्फूर्ति के तहत मधुबनी पेंटिग कलस्टर के तहत मधुबनी पेंटिग कलाकारों के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। संस्था सचिव श्री झा ने कहा कि स्फूर्ति के तहत मधुबनी पेंटिग कलस्टर योजना से मधुबनी पेंटिग कलाकारों को काफी लाभ मिल रहा है। आय बढ़ने से उनके जीवन स्तर में सुधार आया है।

chat bot
आपका साथी