जल संसाधन मंत्री संजय झा एवं परिवहन मंत्री शीला का आज होगा नागरिक अभिनंदन

मधुबनी। सूबे के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा एवं परिवहन मंत्री शीला कुमारी का नागरिक अभि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:04 PM (IST)
जल संसाधन मंत्री संजय झा एवं परिवहन मंत्री शीला का आज होगा नागरिक अभिनंदन
जल संसाधन मंत्री संजय झा एवं परिवहन मंत्री शीला का आज होगा नागरिक अभिनंदन

मधुबनी। सूबे के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा एवं परिवहन मंत्री शीला कुमारी का नागरिक अभिनंदन समारोह रविवार को जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद के विवाह भवन में किया जाएगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस समारोह को लेकर जिले भर के जदयू कार्यकर्ताओं सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों में उत्साह है। दोनों मंत्रियों के स्वागत में सकरी, पंडौल से लेकर समारोह स्थल तक 51 तोरण द्वार बनाए गए हैं। जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत ने कहा कि उक्त दोनों मंत्रियों के स्वागत की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ा गया है। मंत्रियों के स्वागत के लिए जिले भर के जदयू कार्यकर्ता जोश व उमंग से भरे हुए हैं। उक्त दोनों जनप्रिय मंत्रियों की लोकप्रियता के कारण जिलास्तर के पार्टी कार्यकर्ता से लेकर प्रखंड व पंचायत स्तर के कार्यकर्ता तक स्वागत में पलकें बिछाए हुए हैं। जिससे यह नागरिक अभिनंदन समारोह ऐतिहासिक एवं यादगार बनेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष से लेकर पार्टी के तमाम कार्यकर्ता इस अभिनंदन को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस समारोह में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं आम जनता आकर उक्त दोनों मंत्रियों के नागरिक अभिनंदन समारोह को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जदयू के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता भी समारोह को सफल बनाने के लिए अपनी महती भूमिका का निर्वाह किया है। ऐतिहासिक होगा मधुबनी में मंत्री का अभिनंदन समारोह बेनीपट्टी। जदयू के छातापुर विधानसभा प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार मुन्ना ने कहा कि मधुबनी में जिला जदयू की ओर से मंत्री संजय झा व शीला कुमारी का अभिनंदन समारोह ऐतिहासिक होगा। कहा कि जदयू द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्म दिन एक मार्च को विकास दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सीएम के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर संगठित होकर नीतीश कुमार के दीर्घायु होने की कामना करेंगे और उनके द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों व समाज सुधार अभियानों की चर्चा करेंगे। सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लेंगे। इस अवसर पर जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवचंद्र सिंह, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, सुभाष ठाकुर, कमलकांत ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी