डीएम ने अंदौली पहुंच टूटे तटबंध व स्थिति का लिया जायजा, दिए कई निर्देश

मधुबनी। अंदौली में धौंस नदी का सुरक्षा बांध टूटने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अमित कुमार अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 11:25 PM (IST)
डीएम ने अंदौली पहुंच टूटे तटबंध व स्थिति का लिया जायजा, दिए कई निर्देश
डीएम ने अंदौली पहुंच टूटे तटबंध व स्थिति का लिया जायजा, दिए कई निर्देश

मधुबनी। अंदौली में धौंस नदी का सुरक्षा बांध टूटने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अमित कुमार अधिकारियों के साथ अंदौली पहुंचे। बांध टूटने व बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय विधायक सुधांशु शेखर भी मौजूद रहे। डीएम ने सर्वप्रथम तटबंध के टूटने के कारणों की जानकारी स्थानीय लोगो से ली। ग्रामीणों ने बताया कि तटबंध काफी कमजोर व जर्जर है। नदी के पानी का दबाव तटबंध नहीं झेल पा रहे, यही कारण है कि हर साल तटबंध टूटता है और इलाके में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोगों ने कई साल से निर्माणाधीन पूल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की भी शिकायत की। डीएम ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए तटबंध की मरम्मति व बांधने को कहा। साथ ही बाढ़ के पानी के फैलाव को देखते हुए डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को मुक्कमल व्यवस्था करने का निर्देश दिया। टूटे तटबंध पर नजर रखने के लिए दो अधिकारियों की टीम को निगरानी के लिए तैनाती का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कई सालों से यह इलाका बाढ़ की चपेट में है, लेकिन, पहली बार कोई डीएम यहां पहुंचे हैं। डीएम अमित कुमार ने बताया कि धौंस नदी के टूटे तटबंध का अवलोकन किया है। बांध को बांधने तथा बाढ़ से बचाव को लेकर जरूरी उपायों के लिए स्थानीय व विभागीय पदाधिकारी व कर्मियों को निर्देशित किया गया है। तटबंध पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। बाढ़ से बचाव व जरूरी उपायों की मुक्कमल व्यवस्था की जा रही है। हर हाल में प्रशासन बाढ़ जैसी आपदा से निबटने के लिए तैयार है। इसके बाद डीएम ने मधवापुर प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल, बीडीओ बैभव कुमार, सीओ रामकुमार पासवान के साथ बाढ़ से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा कर बाढ़ के पानी से घिरे लोगों को मोटरबोट व नाव की सहायता से सुरक्षित स्थानों पर रखकर भोजन, दवा आदि की व्यवस्था करने, पीड़ित परिवारों के बीच पॉलीथिन सीट, सूखा राशन समेत आवश्यक सामग्रियों का वितरण करने एवं पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया। मौके पर थानाध्यक्ष गया सिंह, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि हरेराम ठाकुर, कांग्रेस नेता ललन सिंह, रौशन नायक, बैजनाथ पासवान, छोटे यादव समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।

----------------------

chat bot
आपका साथी