मांगों को ले भाकपा ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना

मधुबनी। मधवापुर प्रखंड के भाकपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सचिव मंडल के आह्वान पर दो सूत्री मांगों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 11:58 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 11:58 PM (IST)
मांगों को ले भाकपा ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना
मांगों को ले भाकपा ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना

मधुबनी। मधवापुर प्रखंड के भाकपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सचिव मंडल के आह्वान पर दो सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर गुरुवार को धरना-प्रर्दशन किया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना की अध्यक्षता भोगी पासवान ने की, जबकि संचालन पार्टी के अंचल मंत्री बालकृष्ण मंडल ने किया।

आंदोलनकारी भाकपा कार्यकर्ताओं ने बिहार पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल चुनाव होने तक विस्तारित करने एवं यास तूफान से हुई क्षति की जांच कर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। अंचल मंत्री बालकृष्ण मंडल ने कहा कि पिछले दिनों किसानों के खेत में लगी साग, सब्जी, मूंग, आम, लीची की फसलें डूब जाने से पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसानों के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो चुकी है। इलाके में दर्जनों फूस और एस्बेस्टस के घर तूफान की तेज हवा के कारण उजड़ चुके हैं। इसकी अविलंब जांच कर पीड़ित परिवारों के बीच उचित मुआवजे का भुगतान होना चाहिए। कहा कि पंचायत राज चलाने के लिए लाए गए अध्यादेश का प्रखंड व पंचायत स्तर पर सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संचालन करने की जरूरत है, ताकि पंचायतों का समुचित विकास संभव हो सके। धरना को हरेराम ठाकुर, रतीश झा, राम लक्ष्मण मिश्र, संजीव कुमार, संजय मंडल, संजय कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद महतो, वशिष्ठ यादव, नंदकिशोर यादव, शैलेंद्र कुमार सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इसके बाद अपनी दो सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। जहां बीडीओ बैभव कुमार ने मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी