जलनिकासी को ले एसडीओ ने किया क्षेत्र का निरीक्षण

मधुबनी। नवगठित फुलपरास नगर पंचायत क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंगलवार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 11:52 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 11:52 PM (IST)
जलनिकासी को ले एसडीओ ने किया क्षेत्र का निरीक्षण
जलनिकासी को ले एसडीओ ने किया क्षेत्र का निरीक्षण

मधुबनी। नवगठित फुलपरास नगर पंचायत क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी गणेश कुमार, प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी पुष्कर कुमार पुष्प, बीडीओ अशोक प्रसाद ने सिसवा बरही एवं फुलपरास बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सिसवा बरही गांव में जलनिकासी के लिए नाला उड़ाही, थाना चौक के निकट में बने नाला की उड़ाही करने व ब्राह्मण टोल और लोहिया चौक से दक्षिण जलजमाव के निकासी के लिए निरीक्षण किया गया और इसे शीघ्र जलजमाव से निजात दिलाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में गांव के राजकुमार राजा, अनिल कुमार यादव, भोरिल मुखिया सहित कई लोग उपस्थित थे। जलनिकासी के लिए कैनाल की सफाई शुरू मधुबनी। शहर के वार्ड 30 के अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों की जलनिकासी से जुड़े रेलवे केनाल की सफाई शुरू की गई। मंगलवार को वार्ड 30 स्थित रेलवे गुमटी 10 के निकट केनाल की सफाई की गई। बता दें कि सोमवार को सदर एसडीओ अभिषेक रंजन द्वारा यहां का निरीक्षण करते हुए केनाल की सफाई का निर्देश दिया था। वार्ड 30 की पार्षद प्रभावती देवी ने बताया कि भूपनारायण सिंह कॉलोनी, जलधारी चौक, चकदह, विद्यापति नगर, बुधनगर, प्रगतिनगर, रहमतगंज का जल का बहाव रेलवे केनाल होकर होता है। यह केनाल कई जगहों पर जाम होने से जलनिकासी बाधित हो गया है। सदर एसडीओ द्वारा वार्ड 30 के श्याम यादव के घर के निकट से रेलवे केनाल में पानी गिराने के लिए लगभग 100 फीट में आरसीसी नाला निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है। तत्काल जलनिकासी के लिए केनाल की सफाई से राहत मिलेगा। केनाल सफाई के मौके पर निगम के उप नगर आयुक्त अरुण कुमार, पार्षद सह शसक्त समिति सदस्य मनीष सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे। इधर, शहर के आदर्श नगर कॉलोनी, विनोदानंद झा कॉलोनी सहित सहित अन्य हिस्सों में मंगलवार को भी जलजमाव की समस्या बनी रही। वहीं कीर्तन भवन रोड, गदियानी मोहल्ला सहित अन्य हिस्सों में जलजमाव में मामूली कमी आई है।

chat bot
आपका साथी