आंधी-बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

मधुबनी। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से चल रही आंधी व बारिश का असर दिखने लगा है। आम जनजीवन बुर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 11:17 PM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 11:17 PM (IST)
आंधी-बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
आंधी-बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

मधुबनी। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से चल रही आंधी व बारिश का असर दिखने लगा है। आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोग बारिश व तूफान से बचने के लिए घरों में दुबके हुए हैं। ते•ा आंधी के कारण फूस की कई झोपड़ियां व एस्बेस्टस के घर धराशायी हो गए हैं। कई जगहों पर आंधी के बीच पेड़ गिर गए है। यास का असर विगत दो दिनों से दिख रहा है। ते•ा हवा व बारिश होने से लोगो की परेशानी बढ़ गई है। गुरुवार व शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई जहां तुफान व बारिश के भय से महिला , पुरुष व बच्चे घर में शरण लिए हुए है। ते•ा हवा के साथ बरसात के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आंधी तूफान के कारण 30 घंटों से बिजली की आपूर्ति ठप है। आम व मूंग की फसल को भारी क्षति पहुंची है। दो दिनों से ते•ा हवा के साथ आई आंधी तूफान ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है। सुबह से लेकर शाम तक बादल मंडराते रहे व ते•ा हवा के साथ बारिश होती रही। आंधी तूफान के बीच बिजली गुल हो जाने से गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। बिजली ठप हो जाने से चार्जेबल उपकरण भी बंद हैं। बाजार की सड़कें सुनी न•ार आ रही है। कोरोना महामारी के बीच यास आंधी-तूफान के असर से जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा है। कोरोना महामारी के साथ लोग आंधी तूफान व बारिश का भी दंश झेलने को विवश है। चारों और तबाही का आलम है। किसानों के लिए कहर बन कर बरसा पानी बाबूबरही। यास के कारण आए आंधी तुफान व भारी बारिश से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पडा है। इनके चेहरे मुरझा गए हैं। किसान पम्मू यादव, किशोर यादव, विश्वमोहन यादव, योगेन्द्र महतो आदि ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में इन लोगों द्वारा धान का बीज बोया जाता है। इस बार यह नक्षत्र 25 मई को चढा। फिर अचानक मौसम ने करवट ले ली। भारी वर्षा के कारण इनका बिरार खेत पानी से डूब गया है। अब जब तक खेतों का पानी सूख नहीं जाता, तब तक ये लोग बीज बो नहीं सकते। मौसम ने धान रोपनी को पछात कर दिया है। महेशवाडा पंचायत के मुखिया अरुण कुमार सिंह, घोंघौर पंचायत के मुखिया गंगाई मुखिया व सतघारा पंचायत के मुखिया जमील अख्तर ने बताया कि इस वर्ष यूं तो आम की फसलें कहीं-कहीं ही अच्छी थी, लेकिन यास के कारण आए आंधी ने सारे फल को गिरा दिया। खेतों में लगे सब्जी भी पानी के जमा हो जाने के कारण गलने लगे हैं। इधर, आंधी बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र के सैकडों लोगों के फूस के घर गिर गए हैं।

chat bot
आपका साथी