बीडीओ ने हाटपरसा व हुर्राही में किया दो दुकानों को सील

मधुबनी। हरलाखी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने रविवार को लॉकडाउन का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:04 PM (IST)
बीडीओ ने हाटपरसा व हुर्राही में किया दो दुकानों को सील
बीडीओ ने हाटपरसा व हुर्राही में किया दो दुकानों को सील

मधुबनी। हरलाखी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने रविवार को लॉकडाउन का अनुपालन कराने को लेकर ग्रामीण इलाकों का भ्रमण किया। बीडीओ ने दुर्गापट्टी, पिपरौन, बेतापरसा, हाटपरसा, हुर्राही, रेरियाही सहित कई गांव के चौक-चौराहों का दौरा किया। जहां सड़क पर अनावश्यक मटरगश्ती करने वालों पर सख्ती बरती गई तो वहीं लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे दो दुकानों को सील भी किया। बीडीओ ने बताया कि भ्रमण के दौरान हाटपरसा गांव में एक कपड़े की दुकान व हुर्राही चौक पर एक कॉस्मेटिक की दुकान लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए गए है। जिसे सरकारी प्रक्रिया से सील कर दिया गया। वहीं अनावश्यक सड़क पर बाइक राइडिग करने वालों का चालान भी काटा गया। लॉकडाउन गाइडलाइंस का उल्लंघन पड़ा भारी, भरना पड़ा जुर्माना बाबूबरही। लॉकडाउन का उल्लंघन करने एवं बगैर आवश्यक कागजात के मटरगश्ती करने वालों पर बाबूबरही थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। लॉकडाउन गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों से पुलिस ने चालान काटकर दस हजार रुपये से अधिक वसूल की है। इस सघन वाहन चेकिग अभियान का नेतृत्व एएसआई डीके ओझा कर रहे थे। सघन वाहन चेकिग अभियान पिपराघाट ,बाबूबरही, भूपट्टी आदि चौक पर चलाया गया। हालांकि वैसे लोगों को ढ़ील दी गई जो आवश्यक कार्य व जरूरी कागजात दिखाने में सफल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की मंशा कतई बेवजह लोगों को परेशान करने की नहीं है, कितु कुछ लोग लॉकडाउन गाइडलाइंस का उल्लंघन कर अनावश्यक रुप से घूमते रहते हैं। इस संक्रामक स्थिति में अगर लॉकडाउन का पालन नहीं ह़ुआ तो स्थिति और भी अधिक भयावह हो सकती है।

chat bot
आपका साथी