कोरोना से जंग हार गए डॉबी सोंथालिया, शोक की लहर

मधुबनी। राजनगर गांधी चौक बा•ार निवासी उमाशंकर सोंथालिया उ़र्फ डॉबी सोंथालिया कोरोना से

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:19 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:19 PM (IST)
कोरोना से जंग हार गए डॉबी सोंथालिया, शोक की लहर
कोरोना से जंग हार गए डॉबी सोंथालिया, शोक की लहर

मधुबनी। राजनगर गांधी चौक बा•ार निवासी उमाशंकर सोंथालिया उ़र्फ डॉबी सोंथालिया कोरोना से जंग हार गए। कोरोना से संक्रमित होने के कारण उनका बीती रात नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 48 वर्ष के थे। वे फेम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक सह सीईओ एवं फेम इंडिया मैगजीन के संपादक थे। वे अपने पीछे धर्मपत्नी, दो पुत्री व एक पुत्र छोड़ गए हैं। दिवंगत डॉबी सोंथालिया के पार्थिव शव का अंतिम संस्कार नोएडा स्थित एक श्मशान में किया गया। मुखाग्नि इकलौते पुत्र रूद्र सोंथालिया ने दी। दिवंगत सोंथालिया राजनगर प्रखंड क्षेत्र के मंगरौनी स्थित एकादश रूद्र महादेव के महाभक्त थे। वे हर साल सावन मास की पहली सोमवारी को रुद्राभिषेक सह षोडशोपचार पूजन किया करते थे। वे जिदादिल, हंसमुख, विनम्र, नेकदिल तथा मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। राजनगर बाजार जैसे साधारण जगह से दिल्ली में जाकर मीडिया हाऊस के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर ऊंची मुकाम हासिल करने में सफल रहे। राजनीतिक, ब्यूरोक्रेसी व उद्योग जगत से जुड़ी कई हस्तियों से उनके बेहतर संबंध थे। ऊंची मुकाम हासिल करने के बाद भी उनमें कोई गुमान नहीं था। वे सरल स्वभाव के थे। उनके निधन से राजनगर बा•ार शोक की लहर में डूब गया। उनके निधन पर सांसद आरपी मंडल, पीएचईडी मंत्री डॉ. रामप्रीत पासवान, रामप्रकाश चौरसिया, प्रमोद कुमार सर्राफ, हेमंत सिंह,सुनील कुमार देव, सतीश कुमार लाल, राजेश सर्राफ व बलराम सर्राफ, जिला पार्षद संजय राम, जिला जदयू अध्यक्ष सत्येन्द्र कामत, महिला जदयू जिलाध्यक्ष विक्रमशीला देवी, पूर्व प्रमुख जदयू नेता फूलदेव यादव, समाजसेवी डॉ. इंद्रमोहन झा, डॉ. अनवर हुसैन, राजकुमार धिरासरिया, पूर्व उपप्रमुख गोपाल प्रसाद धिरासरिया, जिला कांग्रेस महासचिव कपिलदेव झा, गौरीशंकर ठाकुर, कैथाही पैक्स अध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह बैजू, समाजसेवी दयानंद प्रसाद गुप्ता, आनंद डोकानियां, राधे गुप्ता, अमरनाथ प्रसाद, शेषनाथ प्रसाद, कप्पू सिंह,राकेश गुप्ता पिकू, अरविद गुप्ता पल्टू व अशोक मंडल सहित अनेक लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी