शिवन यादव हत्याकांड में मुख्य आरोपित सहित चार गिरफ्तार

मधुबनी। बहुअरबा गांव में गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी दे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:08 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:08 PM (IST)
शिवन यादव हत्याकांड में मुख्य आरोपित सहित चार गिरफ्तार
शिवन यादव हत्याकांड में मुख्य आरोपित सहित चार गिरफ्तार

मधुबनी। बहुअरबा गांव में गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी देवन यादव सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड देवन यादव सहित नामजद अभियुक्त जयराम यादव की पत्नी नीतू देवी, रामू यादव की पत्नी अनमोल देवी उर्फ संतोषी देवी एवं राम नारायण साह के पुत्र रमेश कुमार साह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को थाना क्षेत्र के बहुअरबा गांव में भूमि विवाद में शिवन यादव की गोलीमार हत्या कर दिया गया था। वहीं इस घटना में दो महिला सहित 03 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था। मृतक शिवन यादव के पुत्र विष्णु कुमार यादव के आवेदन पर पर 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त हत्याकांड में देवन यादव, जयराम यादव, रामू यादव, पुरुषोत्तम यादव, कैलाश यादव, प्रभू यादव, गायत्री कुमारी, रामो देवी, संतोषी देवी उर्फ अनमोल देवी, नीतू देवी, रमेश साह आदि को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने कहा कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। भेजा गांव में युवक का शव मिलने से सनसनी मधेपुर। भेजा गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। शव गांव के ही महारानी पोखर के दक्षिण महार पर केला पेड़ के नीचे पड़ा था। शव मिलने की जानकारी जब लोगों को हुई तो सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। शव मिलने की जानकारी पर भेजा थानाध्यक्ष मनोज कुमार भी पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान भेजा गांव निवासी अरुण कामत (30) के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने भेजा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पति रात लगभग दस बजे खाना खाकर घर में ही सो गए थे। लेकिन रात जब बारह बजे के लगभग उनकी नींद खुली तो वे बिस्तर पर नहीं थे। प्राथमिकी में अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

chat bot
आपका साथी