सौहार्द व भाईचारे के बीच सादगी से मनाएं पर्व, निर्देशों का करें पालन

मधुबनी। बिस्फी थाना परिसर में चैती दुर्गा पूजा रामनवमी एवं रमजान पर्व को लेकर बीडीओ अहमर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:31 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:31 PM (IST)
सौहार्द व भाईचारे के बीच सादगी से मनाएं पर्व, निर्देशों का करें पालन
सौहार्द व भाईचारे के बीच सादगी से मनाएं पर्व, निर्देशों का करें पालन

मधुबनी। बिस्फी थाना परिसर में चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी एवं रमजान पर्व को लेकर बीडीओ अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं चैती दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा एवं रमजान का पर्व सरकार के जारी गाइडलाइन के अनुसार घर पर ही मनाने का निर्णय लिया गया। बीडीओ अहमर अब्दाली ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए इस बार सादे समारोह में पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। कहा कि पूजा के दौरान संस्कृति कार्यक्रम, जुलूस, डीजे साउंड नही बजेगा। कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी को सावधानी बरतने की भी आवश्यकता है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने शांति समिति में आए सदस्यों से सरकार के गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश देते हुए भीड़ भाड़ नही करने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व को शांति पूर्वक मनाएं। उपद्रवी पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बैठक में एसआई सुभाष सिंह, एएसआई सुरेश चौधरी, पैक्स अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव, झरीलाल यादव, अशोक कुशवाहा, मनोज साह,सहित अन्य लोग मौजूद थे। शांति समिति की बैठक में गाइड लाइन के पालन का निर्देश लदनियां। रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को स्थानीय लदनियां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बीडीओ अखिलेश्वर कुमार की अध्यक्षता में हुई। बीडीओ ने कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस कारण इस बार रामनवमी पर जुलूस नहीं निकाला जाएगा। मंदिर में पुजारी पूजा करेंगे। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना के बढ रहे संक्रमण को देखते हुए सभी को सरकारी गाइडलाइन को पालन करने का निर्देश दिया। सीओ निशीथ नंदन ने कहा कि रामनवमी पर जुलूस भी नहीं निकलेगा। मंदिर के मुख्य गेट पर ताला रहेगा जिसका सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने कोरोना के बढते प्रभाव पर ऐसा निर्णय लिया गया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कहीं भी मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी प्रकार का अफवाह नहीं फैलाएं। पर्व को शांति व सछ्वावपूर्ण तरीके से मनाएं। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष कारी ठाकुर, पूर्व सरपंच रामनारायण चौधरी, प्रणव कुमार पप्पू, हरिप्रसाद समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी