अपराधियों का बढ़ रहा तांडव सुशासन की खोल रहा पोल

मधुबनी। महागठबंधन के घटक दलों ने फुलपरास लोहिया चौक पर एनएच-57 को जाम कर प्रर्दशन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 11:35 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 11:35 PM (IST)
अपराधियों का बढ़ रहा तांडव सुशासन की खोल रहा पोल
अपराधियों का बढ़ रहा तांडव सुशासन की खोल रहा पोल

मधुबनी। महागठबंधन के घटक दलों ने फुलपरास लोहिया चौक पर एनएच-57 को जाम कर प्रर्दशन किया। नेतृत्व राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देव नारायण यादव ने किया। कहा कि महमदपुर की घटना मिथलांचल सहित बिहार को कलंकित करने वाली है। आए दिन बिहार में अपराधियों का बढ़ता तांडव सुशासन की पोल रहा है। बंद में रहिका सेन्ट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रणधीर सेन, उमेश राय, डॉ. धनवीर यादव, रामानंद बनैता, प्रदीप कुमार प्रभाकर, पंकज कुमार यादव, कपिलेश्वर यादव, रामचंद्र यादव, गुंजन राम, रामकृष्ण यादव, लखन पटेल, विद्यानंद शास्त्री, दिनेश यादव, भोरिल मुखिया, उमेश यादव, वीर बहादुर राय, रुद्र नारायण यादव, सुरेश सिंह, गुदर यादव सहित सैकड़ों महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं, घोघरडीहा में महागठबंधन के घटक दल के नेता व कार्यकर्ताओं ने घोघरडीहा बाजार को बंद कराया। इस दौरान पीड़ितों को न्याय दिलाने संबधित नारा बुलंद किया। बंद समर्थकों ने व्यवसायियों से दो घंटा अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर सहयोग करने की अपील की। बंद समर्थकों ने सहारा बैंक के समीप सड़क जाम कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। बंद समर्थकों में प्रखंड राजद अध्यक्ष रामनरेश यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष देवलाल यादव, प्रखंड काँग्रेस अध्यक्ष रघुनाथ झा राजा,अनुप राज, शिवनारायण मंडल, यशोधर पंडित, पुकाई मंडल सहित राजद कांग्रेस एवं माकपा के कार्यकर्ता शामिल थे। सड़क जाम कर जताया विरोध बाबूबरही। बेनीपटी के महमदपुर गांव में होली के दिन घटी घटना की सीबीआई जांच, मृतक के स्वजनों को उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी देने को लेकर राजद एवं माकपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बाबूबरही दुर्गा मंदिर के निकट पीडव्लूडी सडक को जाम कर दिया। राज्य सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। सडक जाम होने से कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति कायम हो गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार यादव ने की। जयकिशोर यादव, जहांगीर अली, अशोक कुमार यादव, रामप्रकाश राम, अरुण कुमार सिंह, मो मिनतुल्लाह, राजकुमार प्रसाद यादव, विजय पासवान, अनंत लाल साहु, रामगुलाम यादव, दुर्गानंद राउत, रामअशीष राउत, राजू कामत, रामअवतार साहु आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी