महमदपुर गोलीकांड में मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ितों में आक्रोश

मधुबनी। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में होली के दिन हुई गोलीबारी व पांच लोगों की मौ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 11:47 PM (IST)
महमदपुर गोलीकांड में मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ितों में आक्रोश
महमदपुर गोलीकांड में मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ितों में आक्रोश

मधुबनी। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में होली के दिन हुई गोलीबारी व पांच लोगों की मौत की घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी अब तक हत्याकांड के मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित स्वजनों में आक्रोश है। पीड़ित स्वजन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। गोलीबारी व सामुहिक हत्याकांड में 35 लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब तक सामुहिक हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित स्वजनों में पुलिस के खिलाफ रोष है। एक ही परिवार के चार भाईयों की गोली लगने से मौत हो गई है। पांचवें घायल ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीम बनकार छापेमारी कर रही है, लेकिन अबतक मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आईटी सेल के द्वारा मोबाइल टावर लोकेशन को खंगाला जा रहा है। तकनीकी सेल की मदद से आरोपितों के ठिकाने पर छापेमारी तो हो रही है, लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पा रही है। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित स्वजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम महमदपुर हत्याकांड : भावना झा बेनीपट्टी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक भावना झा ने बेनीपट्टी थाने के महमदपुर गांव में जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और घटना पर दुख जताया। सरकार एवं प्रशासन से स्पीडी ट्रायल के तहत दोषी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। कहा कि महमदपुर गांव में होली के दिन गोलीबारी की घटना व नरसंहार में पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। महमदपुर हत्याकांड ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पांच महिलाओं का सुहाग उजड़ गया है। बच्चे अनाथ हो गए हैं। कहा कि नवम्बर 2020 में तालाब में मछली मारने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस के द्वारा संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, लेकिन दूसरे पक्ष पर काई कार्रवाई नहीं की गई, जिस कारण महमदपुर में नरसंहार हुआ है। मिथिलांचल में इस तरह का नरसंहार कभी नहीं हुआ था। पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह के परिवार में चार भाईयों की मौत हुई है। जबकि, एक अन्य सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। नीतीश की सरकार में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। अपराधियों का मनोबल बढ़ गई है। नरसंहार में आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। मौके पर कांग्रेसी नेता बैद्यनाथ झा, विजय चौधरी, उपेन्द्र सिंह, कालीकांत झा, मिहिर झा अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी