होली खेलने से मना किया तो धारदार हथियार से किया हमला, महिला समेत चार जख्मी

मधुबनी। हरलाखी थाना क्षेत्र के दिघीया टोल में होली खेलने से मना करने पर गांव के कुछ दबंगों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 12:25 AM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 12:25 AM (IST)
होली खेलने से मना किया तो धारदार हथियार से किया हमला, महिला समेत चार जख्मी
होली खेलने से मना किया तो धारदार हथियार से किया हमला, महिला समेत चार जख्मी

मधुबनी। हरलाखी थाना क्षेत्र के दिघीया टोल में होली खेलने से मना करने पर गांव के कुछ दबंगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मियों का ईलाज उमगांव स्थित सीएचसी में कराया गया। जहां पुलिस ने एक जख्मी धीरेंद्र कुमार यादव के बयान पर गांव के ही सूर्यदेव यादव, शिवपूजन यादव, महादेव यादव, रामस्नेही यादव, लक्ष्मण यादव व सिकिल यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार सभी आरोपित जख्मी परिवार के दरवाजे पर जाकर गालीगलौज करने लगे। मना करने पर जख्मी परिवार के साथ धारदार हथियार से मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट में धीरेन्द्र कुमार यादव, दीपेंद्र कुमार यादव, इंदु देवी व लक्ष्मी यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सभी के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक आरोपित सूर्यदेव यादव घर के पीछे से 300 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया। हालांकि, सभी आरोपित मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही सभी आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। दो पक्षों के मारपीट में वृद्ध पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, दो गिरफ्तार पंडौल। होली की रात सकरी थाना क्षेत्र के मोहन बढि़याम भरारी टोल में दो पक्षों के हुए विवाद में 60 वर्षीय अशोक मंडल के पेट में चाकू घोंप जान से मारने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग 10 बजे मोहन बढि़याम भरारी टोल निवासी अशोक मंडल के पोते अजय मंडल व देवकांत मंडल के छोटे बेटे सोनू मंडल के बीच गालीगलौज हो रही थी। जिसको लेकर महिलाएं भी आपस में भीड़ गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट होने लगी। इसी क्रम में बीचबचाव करने गए वृद्ध अशोक मंडल पर चाकू से वार कर दिया गया। वे लहूलुहान हो वहीं गिर पड़े। हल्ला सुन आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान, एसआई विमल कुमार सिंह व अमरनाथ ठाकुर सशस्त्र पुलिस बल के संग वहां पहुंचे। कुछ ही देर में सदर एसडीपीओ कामिनी बाला भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सकरी स्थित निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। जहां घायल अशोक मंडल की नाजुक स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है। वहीं, राजू मंडल का सिर फट गया। अन्य आधा दर्जन घायलों का इलाज सकरी के निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इलाजरत राजू मंडल व उसके बड़े भाई विपिन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, प्रथम पक्ष की ओर से अशोक मंडल की बेटी छोटी देवी के बयान पर नौ नामजदों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया कि उक्त घटना के दो नामजद आरोपित देवकांत मंडल के दोनों बेटे विपिन मंडल व राजू मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी