शराबी पति व देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मधुबनी। खिरहर थाना पुलिस ने अलग-अलग गांव से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 12:02 AM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 12:02 AM (IST)
शराबी पति व देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शराबी पति व देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मधुबनी। खिरहर थाना पुलिस ने अलग-अलग गांव से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर नशे में अपनी पत्नी व भाभी से गालीगलौज व मारपीट का आरोप है। खिरहर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि पहला आरोपित बौरहर गांव निवासी रामु पांडेय है। वह शराब के नशे में भाभी रेणु देवी के साथ गालीगलौज व मारपीट कर रहा था। जिसकी लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरा आरोपित खिरहर गांव निवासी मो.आलम है। जो शराब के नशे में पत्नी सबिला खातुन के साथ आए दिन गालीगलौज व मारपीट करता था। गुरुवार की देर शाम आरोपी नशे की हालात में पत्नी के साथ गालीगलौज व मारपीट किया। जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों का मेडिकल कराया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को शराब के नशे में होने की पुष्टि की। डॉक्टर रिपोर्ट एवं स्वजनों के लिखित आवेदन पर गिरफ्तार दोनों आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया गया है। पत्नी ने शराबी पति को किया पुलिस के हवाले हरलाखी। थाना क्षेत्र के सोहपुर गांव निवासी एक महिला ने अपने शराबी पति को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शराबी पति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार पति की पहचान सोहन राम के रूप में बताई गई है। वह शराब के नशे में परिवार सहित पत्नी के साथ गालीगलौज कर रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि पत्नी के आवेदन पर गिरफ्तार आरोपित का मेडिकल जांच कराया गया। जहां डॉक्टर ने आरोपित को शराब के नशे में होने की पुष्टि की। डॉक्टर रिपोर्ट के आधार पर आरोपित को न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी