साहरघाट में दो घंटों तक प्रभावित रहा यातायात

मधुबनी। बिहार सरकार के दमनकारी नीति के खिलाफ प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 11:49 PM (IST)
साहरघाट में दो घंटों तक प्रभावित रहा यातायात
साहरघाट में दो घंटों तक प्रभावित रहा यातायात

मधुबनी। बिहार सरकार के दमनकारी नीति के खिलाफ प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने साहरघाट नेताजी चौक पर पूर्व विधायक रामाशीष यादव के नेतृत्व में चक्का जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाए। पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी रामकुमार पासवान व थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पासवान के समक्ष कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी भी दी। करीब दो घंटे साहरघाट बाजार में यातायात प्रभावित रहा। कार्यकर्ता नीतीश सरकार के दमनकारी नीति के खिलाफ जोरदार नारे भी लगा रहे थे। पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि वर्तमान नीतीश कुमार की सरकार बिहार में दमनकारी नीति अपना रही है। लोकतंत्र के आवाज को दबाया जा रहा है। विपक्ष की भूमिका को बिहार से खत्म करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में विधायकों के साथ जो मारपीट व महिला विधायकों के साथ बदसलूकी की गई वो भारत के लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। आंदोलन की अध्यक्षता राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव ने किया। चक्का जाम में पूर्व मुखिया रामनंदन साह, राजकिशोर यादव, रामएकबाल यादव, जितेंद्र सिंह, सीपीआई के अंचल मंत्री बाल कृष्ण मंडल, रतीश झा, राजकिशोर यादव, श्रीनारायण पासवान, रंजन यादव, ओम प्रकाश, रत्नेश, बीरेंद्र, रामनेक यादव, शंकर यादव, मो. जियाउल, विष्णुदेव यादव, ईश्वर देव यादव, श्याम साह समेत अन्य महागठबन्धन के कार्यकर्ता शामिल थे। बिहार बंद का बाबूबरही में दिखा आंशिक असर मधुबनी। विधानसभा में गत दिनों हुई घटना के विरोध में राजद की ओर से बिहार बंद का बाबूबरही में आंशिक असर देखा गया। प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव की नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने बाबूबरही दुर्गामंदिर के निकट राजनगर-खुटौना पीडब्लूडी पथ को जाम कर नारेबाजी की। आंदोलन में जयकिशोर यादव, जहांगीर अली, शोभाकांत राय, अनंत साहु, राजेंद्र कामत, विजय कुमार, मो. मिनतुल्ला, राजदेव यादव, गुरूदेव यादव, अशोक यादव, रामअवतार साहु, परशुराम परमहंस, विजय पासवान आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी