भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में छाया रहा पंचायत चुनाव का मुद्दा

मधुबनी। हरलाखी प्रखंड अंतर्गत डाकबंगला परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अटल स्मृति भवन में भा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 11:32 PM (IST)
भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में छाया रहा पंचायत चुनाव का मुद्दा
भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में छाया रहा पंचायत चुनाव का मुद्दा

मधुबनी। हरलाखी प्रखंड अंतर्गत डाकबंगला परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अटल स्मृति भवन में भाजपा हरलाखी मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व संचालन विधानसभा संयोजक रामबहादुर ठाकुर ने की। बैठक का विधिवत उदघाटन पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण यादव, नवमनोनीत एमएलसी घनश्याम ठाकुर, महिला मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण कुमारी झा, पूर्व जिलाध्यक्ष सह दरभंगा प्रभारी भोगेन्द्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव व किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद व एमएलसी ने कहा सरकार के योजनाओं से भ्रष्टाचार ़खत्म करने के लिए लोकसभा से लेकर वार्ड स्तर तक नजर रखने की आवश्यकता है। आगामी पंचायत चुनाव में जिला परिषद के अलावे वार्ड सदस्य तक स्वच्छ छवि के लोगों को भागीदारी देनी चाहिए। वक्ताओं ने ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में वार्ड स्तर पर अपनी नजर बनाकर भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत का निर्माण करने के लिए कार्य करना है। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भाजपा के समर्थन पर जिला परिषद क्षेत्र संख्या एक से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा मंडल अध्यक्ष के पास जमा करने की अपील की। बैठक में विधानसभा के पूर्व प्रभारी रामप्रवेश ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रवण झा, रामकृपाल महतो, यशवंत कुमार, बंटी सिंह, विकास पासवान, रमेश मिश्र, रामबाबू यादव, पलटन झा, संतोष कुमार महतो, राजीव ठाकुर, किशोरी महतो, प्रमोद ठाकुर, शम्भुनाथ्र प्रसाद, लक्ष्मण पासवान, जीवछ राम, रणधीर कुशवाहा, केशव सिंह, कैलाश कुमार व संजीव कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा में साधारण कार्यकर्ता को भी मिलता सम्मान : घनश्याम ठाकुर मधवापुर। प्रखंड के हनुमान मंदिर साहरघाट में मधवापुर भाजपा मंडल संयोजक डॉ. योगेन्द्र नाथ झा की अध्यक्षता में नव मनोनीत विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंडल संयोजक डॉ. योगेन्द्र नाथ झा ने एमएलसी को पाग दोपटा व चादर से सम्मानित किया। इसके बाद एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने बारी-बारी मंडल संयोजक डॉ. झा, देवेंद्र यादव सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को गमछा देकर सम्मानित किया। एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता सर्वोपरी होता है। मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को जो सम्मान मिला है, यह भाजपा में ही संभव है। भाजपा में निचले स्तर के कार्यकर्ता को भी सम्मान मिलता है। कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। समारोह को जिला महामंत्री देवेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार, रामविनोद ठाकुर, सरोज कुमार झा, ब्रजेश कुमार झा, बलराम कुमार झा, उपेंद्र ठाकुर, कामख्या नारायण ठाकुर, रामनरेश चौधरी, काशी नाथ मिश्र, देवकांत झा, विकास कुमार झा, शिवकुमार साह, ललितेश्वर प्रसाद कुशवाहा, अशोक भगत, शुभम कुमार झा, देवेंद्र झा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी