लड़की अपहरण मामले के दो आरोपित गिरफ्तार

मधुबनी। मधवापुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात बिहारी गांव में छापेमारी कर लड़की अपहरण्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 11:37 PM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 11:37 PM (IST)
लड़की अपहरण मामले के दो आरोपित गिरफ्तार
लड़की अपहरण मामले के दो आरोपित गिरफ्तार

मधुबनी। मधवापुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात बिहारी गांव में छापेमारी कर लड़की अपहरण मामले के दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया में भेजा जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपित बिहारी गांव निवासी नीतीश कुमार एवं सीतामढ़ी जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी हफिजूल अंसारी बताया जाता है। थानाध्यक्ष गया सिंह ने बताया कि इन दोनों के खिलाफ मधवापुर थाने में बिहारी गांव से लड़की का शादी की नीयत से अपहरण करने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज है। बता दें कि तीन दिन पूर्व एक गांव से एक लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था। अपहृत लड़की के पिता ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। छापेमारी दल में एसआई उग्रसेन पासवान, एएसआई विलट पासवान सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। ़दुष्कर्म पीड़िता के स्वजनों से मिले विधायक, न्याय का दिलाया भरोसा हरलाखी। स्थानीय विधायक सुधांशु शेखर शनिवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ दिन पूर्व हुए दुष्कर्म की घटना में पीड़ित बच्ची व उनके स्वजनों से मिले और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। विधायक ने पीड़िता को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस दौरान स्वजन व स्थानीय ग्रामीणों को हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि इस तरह की घटना मानवता को शर्मसार करती है। ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी है। हमें अपने समाज में ऐसे लोगों की पहचान कर उससे सतर्क रहने की जरूरत है। कहा कि घटना में पुलिस तत्परता से कार्य कर रही है। आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसके लिए पुलिस हर एक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।कहा कि सरकार व प्रशासन पीड़िता के साथ खड़ा है। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, युगलकिशोर यादव, मो. आलम, विकास कुमार पासवान, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, रामलोचन यादव, सीतेश राय, रामकृपाल महतो, दीपक कुशवाहा, विशेश्वर महतो, रौशन नायक, रामअचल ठाकुर, मनोज राय, युगेश्वर दास समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी