ट्रांसपोर्ट वाहन ने बच्ची को कुचला, आक्रोशित लोगों ने शव के साथ किया सड़क जाम

मधुबनी। बेनीपट्टी थाना के खनुआं टोल गांव के निकट ट्रांसपोर्ट वाहन से कुचल कर आठ वर्ष की क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 12:31 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 12:31 AM (IST)
ट्रांसपोर्ट वाहन ने बच्ची को कुचला, आक्रोशित लोगों ने शव के साथ किया सड़क जाम
ट्रांसपोर्ट वाहन ने बच्ची को कुचला, आक्रोशित लोगों ने शव के साथ किया सड़क जाम

मधुबनी। बेनीपट्टी थाना के खनुआं टोल गांव के निकट ट्रांसपोर्ट वाहन से कुचल कर आठ वर्ष की कुसुम कुमारी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रांसपोर्ट वाहन में आग लगा दी। घटना शुक्रवार को दिन के करीब साढ़े तीन बजे की है। जानकारी के अनुसार बच्ची कुसुम अपने घर के निकट सड़क के किनारे खड़ी थी। उसी दौरान उमगांव की ओर से तेजी से आ रही ट्रांसपोर्ट वाहन ने उसे कुचल दिया और तेजी से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने वाहन को खदेड़कर गैवीपुर गांव के समीप घेर लिया। आक्रोशित लोगों ने चालक को अपने कब्जे में ले लिया और ट्रांसपोर्ट वाहन को आग के हवाले कर दिया। बाद में चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस घटना के करीब दो घंटे बाद खनुआं टोल स्थित घटनास्थल पर पहुंची। इससे आक्रोशित लोगों ने शव के साथ बेनीपट्टी-हरलाखी मुख्य पथ को तीसीयाही उच्च विद्यालय के निकट जाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि तीसीयाही व खनुआं टोल के निकट सड़क पर ब्रेकर दिया जाए और मृतका के स्वजन को अविलंब मुआवजा मिले। पुनि सह थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अग्निशामक वाहन के पहुंचने के बाद धू-धू कर जल रहे ट्रांसपोर्ट वाहन को पानी से बुझाया गया है। वाहन के आगे का भाग पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। सड़क जाम हटाने में भी पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। इधर, बच्ची की मौत के बाद पिता रामअधीन महतो व माता चित्कार लगा रहे हैं। घर में कोहराम मचा हुआ है। शराबी की बाइक से बच्ची समेत तीन जख्मी, सभी डीएमसीएच रेफर झंझारपुर। झंझारपुर थाना क्षेत्र के चनौरागंज बेरमा पथ पर पौराम टोला के निकट एक शराबी ने अपनी बाइक से तीन लोगों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस हादसे में वह खुद भी घायल हो गया। शराबी की पहचान आरएस ओपी थाना के बेरमा गांव निवासी सुनील कुमार झा के पुत्र आदित्य झा (26) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान बेरमा गांव के ही कुशेश्वर महतो की पत्नी बिदा देवी (60), राम उदगार महतो की पुत्री शिवानी कुमारी (आठ) एवं स्व. लक्ष्मी महतो की पत्नी उर्मिला देवी (55) के रुप में हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर किया गया है। इलाज के दौरान घायल बेरमा के तीनों लोगों के स्वजन ने अनुमंडल अस्पताल पर आशंका के आधार पर हंगामा भी किया। थाना से आए एक एएसआई के साथ भी लोगों ने बकझक की। लोगों को आशंका थी कि बाइक सवार शराबी आदित्य झा को डीएमसीएच रेफर किया जा रहा है, इसलिए वहां उसका इलाज घायल के रुप में ही होगा और उसके शराब पीने की पुष्टि नहीं होगी। लोगों की आशंका को खारिज करते हुए उक्त एएसआई ने ड्यूटी पर तैनात प्रभारी अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पीके मिश्रा से शराब पीने संबंधी प्रतिवेदन ले लिया। थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी