नहीं रहे दिग्गज भाकपा नेता अमीरुद्दीन, शोक की लहर

मधुबनी। वरिष्ठ भाकपा नेता सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य 65 वर्षीय अमीरुद्दीन की असामयिक निधन क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 11:11 PM (IST)
नहीं रहे दिग्गज भाकपा नेता अमीरुद्दीन, शोक की लहर
नहीं रहे दिग्गज भाकपा नेता अमीरुद्दीन, शोक की लहर

मधुबनी। वरिष्ठ भाकपा नेता सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य 65 वर्षीय अमीरुद्दीन की असामयिक निधन की खबर मिलते ही पूरे सीमावर्ती इलाकों में शोक की लहर फैल गई। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को मधुबनी के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में यूनियन टोला स्थित कब्रिस्तान में उन्हें मिट्टी दी गई। नम आंखों से पूरे सीमावर्ती इलाके के लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। ज्ञात हो कि चार दशक से अधिक समय तक सक्रिय राजनीति में रहने वाले अमीरुद्दीन जयनगर नगर पंचायत के तीन बार लगातार वार्ड पार्षद और एक बार उपमुख्य पार्षद भी बने। दो बार वे खजौली विधानसभा क्षेत्र से भाकपा के टिकट पर चुनाव भी लड़े। वे सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। व्यवसायिक संस्था हिदुस्तान चैंबर आफ कामर्स के संस्थापक अध्यक्ष के पद पर भी कई वर्षों तक रहते हुए कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिए। पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में वे अपनी अमिट छाप छोड़ कर चल बसे। लोग उन्हें एक प्रखर वक्ता के रूप में जानते थे। रंगमंच पर भी वे सक्रिय रहे। उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद, भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद, पूर्व विधायक सीताराम यादव, मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, जाप जिलाध्यक्ष बृज किशोर यादव, प्रमुख सचिन सिंह, जयनगर चैंबर के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, महासचिव अनिल बैरोलिया, सचिव पवन यादव, रंजीत गुप्ता, शंभू गुप्ता, विमल मस्करा, अरुण जैन, ईश्वर दयाल, इंद्रदेव साह, सूरज ठाकुर, श्रवण साह, शशिभूषण प्रसाद, भूषण सिंह, कुमार राणा प्रताप सिंह,उद्धव कुंवर, अमरेश झा, वार्ड पार्षद शिवजी पासवान, बिनोद शर्मा, पप्पू बैरोलिया,रामचंद्र साह, अनुरंजन सिंह, राम प्रसाद राउत, राम प्रसाद यादव, मो. चांद समेत अन्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी