विवेकानंद के विचारों में छिपे हैं कामयाबी के सूत्र : पीएचईडी मंत्री

मधुबनी। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा ब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 12:06 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 12:06 AM (IST)
विवेकानंद के विचारों में छिपे हैं कामयाबी के सूत्र : पीएचईडी मंत्री
विवेकानंद के विचारों में छिपे हैं कामयाबी के सूत्र : पीएचईडी मंत्री

मधुबनी। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा बाइक जुलूस का आयोजन किया गया। पीएचईडी मंत्री डॉ. रामचंद्र पासवान ने दीप प्रज्वलित कर शोभायात्रा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे और उनका देशप्रेम किसी से छिपा नहीं है. वे लोगों की मदद करने से कभी भी पीछे नहीं हटते थे. बल्कि लोगों की सेवा करने को वह ईश्वर की पूजा करने के बराबर मानते थे. स्वामी विवेकानंद आज भी करोड़ों युवाओं को प्रेरणा देते हैं। उनके अनमोल विचारों से इंसान काफी कुछ सीख सकता है. उनके विचारों में जीवन जीने की कला और कामयाब होने के सूत्र छिपे हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज का युवा स्वामीजी के आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में निरंतर अपनी भूमिका निभा रहा है।. शोभा यात्रा आरके कॉलेज गेट से प्रारंभ होकर शहर भ्रमण करते हुए भाजपा पार्टी जिला कार्यालय थाना मोड़ पर समाप्त हुआ। शोभायात्रा में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम प्रभारी पंकज शाह, जिला महामंत्री नागेंद्र भारद्वाज, विकास कुशवाहा, नगर अध्यक्ष सुबोध चौधरी, जिला मंत्री पिटू यादव, श्रवण साह, विनोद कुमार, चंदन कुमार, मीडिया प्रभारी अमर कुमार, मुकुल झा, अमरजीत सिघानिया, रवि झा, विवेक सिंह, राहुल झा, अमलेश कुमार, मृणाल कुमार समेत कई भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल रहे। महान शिक्षक और युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे स्वामी विवेकानंद मधुबनी। स्थानीय जेएमडीपीएल महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह प्रधानाचार्य डॉ. उदय नारायण तिवारी की अध्यक्षता में मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. तिवारी ने स्वामी विवेकानंद को एक योगी की बजाय महान शिक्षक बताया और कहा कि वे युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। स्वामीजी के सपनों को साकार करना देश की युवा पीढी का दायित्व है। डॉ. निवेदिता कुमारी, डॉ लालबाबू साह, डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. भारत भूषण राय, डॉ. विनय कुमार दास, डॉ. अमर कुमार, डॉ. शुभ कुमार साहू, प्रो. ब्रज किशोर भंडारी, डॉ. काशीनाथ चौधरी, प्रो. इश्तियाक अहमद आदि ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन के विविध पहलुओ पर प्रकाश डाला। छात्राओं में सपना कुमारी, प्रियंका कुमारी, कुसुम, दिव्या झा, जयंती झा, शिवानी कुमारी आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरिदम कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर डॉ. निभा झा, प्रो. रेखा सिंह, देवीलाल साह, अरुण करण, शशिभूषण राय, लाल बहादुर साह, विजय महासेठ, निरेंद्र गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी