कलुआही प्रखंड में धान खरीद बंद होने से किसानों में आक्रोश

मधुबनी। कलुआही प्रखंड में व्यापार मंडल एवं पैक्स समितियों की ओर से धान अधिप्राप्ति बंद किए जाने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 12:12 AM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 12:12 AM (IST)
कलुआही प्रखंड में धान खरीद बंद होने से किसानों में आक्रोश
कलुआही प्रखंड में धान खरीद बंद होने से किसानों में आक्रोश

मधुबनी। कलुआही प्रखंड में व्यापार मंडल एवं पैक्स समितियों की ओर से धान अधिप्राप्ति बंद किए जाने से किसानों में आक्रोश है। गुरुवार को कलुआही के बीडीओ किशोर कुमार, सीओ रशिक लाल टुड्डू एवं बीसीओ अजित कुमार भगत ने संयुक्त रूप से करमौली गांव स्थित कलुआही व्यापार मंडल एवं करमौली पैक्स के धान अधिप्राप्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिसमें दोनों समिति के भंडार पंजी, क्रय सह भुगतान पंजी एवं बैंक एडवाइस का निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने धान के गोदाम का भी निरीक्षण किया। जांच के क्रम में बोरा में बंद कर रखे गए धान का वजन भी कराया। इसके बाद नमी मापने वाले यंत्र से धान की नमी भी जांच की गई। धान की नमी 18 प्रतिशत तक देखा गया। जांच के समय उपस्थित कलुआही व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोकानंद ठाकुर ने कहा कि सहकारिता विभाग की ओर से मात्र दो-दो लॉट (806 क्विंटल) धान की खरीद के लिए दी रहिका को-ऑपरेटिवबैंक से कैश क्रेडिट की लिमिट 17 लाख रुपये की दी गई है। जिससे कलुआही व्यापार मंडल एवं करमौली पैक्स के किसानों की धान खरीद कर भुगतान किया गया है। वर्तमान में सीएमआर सेंटर अब तक नहीं खुला है। जहां करमौली पैक्स समिति का धान कुटवाकर चावल जमा कराया जा सके। चावल का पैसा बैंक में जमा होने पर ही पुन: धान की खरीद संभव है। कलुआही व्यापार मंडल का अब तक मील टैगिग नहीं किया गया है। कलुआही व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी तंत्र की जटिलता से सैकड़ों किसान सरकारी मूल्य पर धान बेचने से वंचित हैं। जिस कारण प्रखंड क्षेत्र में पैक्स समिति के अध्यक्ष को किसानों द्वारा अपमानित किया जा रहा है। सैकड़ों मजदूर-किसान कम मूल्य पर बिचौलियों के हाथ धान बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने जांच दल से किसानों की समस्या सरकार तक पहुंचाने की मांग की। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि करमौली पैक्स एवं कलुआही व्यापार मंडल आदर्श क्रय केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। बीडीओ किशोर कुमार ने कहा कि जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं दी रहिका को-ऑपरेटिव बैंक, मधुबनी के प्रबंधक को किसानों की समस्या का अविलंब निदान करने का अनुरोध किया जाएगा। जांच टीम ने कलुआही व्यापार मंडल एवं करमौली पैक्स समिति की सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी