दहेज के लिए ससुराल वालों ने ले ली नवविवाहिता की जान, प्राथमिकी दर्ज

मधुबनी। दहेज के लिए विवाहिता की जान लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना फुलपरास थाना क्ष्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:02 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:02 PM (IST)
दहेज के लिए ससुराल वालों ने ले ली नवविवाहिता की जान, प्राथमिकी दर्ज
दहेज के लिए ससुराल वालों ने ले ली नवविवाहिता की जान, प्राथमिकी दर्ज

मधुबनी। दहेज के लिए विवाहिता की जान लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के भट्टाबारी गांव की है। मामले को लेकर लौकहा थाना क्षेत्र के सीताराम महतो के पुत्र वकील महतो ने अपनी पुत्री की हत्या कर शव जला देने का आरोप लगाते हुए दामाद सहित पांच लोगों को आरोपित किया है। घटना 28 नवंबर की बताई गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक ललन प्रसाद चौधरी ने कहा कि जांच में अधिकारी को भेजा गया है। जांचोपरांत दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार लौकहा थाना क्षेत्र के बालनपट्टी निवासी वकील महतो की पुत्री 19 वर्षीय पुत्री सविता कुमारी की शादी 14 अगस्त 2020 को स्थानीय थाना क्षेत्र के भट्टाबारी निवासी धनिक लाल महतो के पुत्र शिव कुमार महतो से हुई थी। दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन दोनों परिवारों की रजामंदी से दोनों की शादी करा दी गई थी। मृतका के पिता द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार शादी के पंद्रह दिनों के बाद से ही दो लाख रुपये एवं एक मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। जिसकी जानकारी होने पर मृतिका के पिता ने ससुराल वालों से कहा कि प्रेम विवाह में दहेज का लेन-देन नहीं होना चाहिए। फिर भी साम‌र्थ्य के अनुसार जो भी देना था, दिया गया। इसी बीच बीते 28 नवंबर को मृतका के पति शिव कुमार महतो, ससुर धनिक लाल महतो, सास सतनी देवी, जेठानी उषा देवी एवं भैंसुर संजय महतो ने मिलकर सविता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को जला दिया।

chat bot
आपका साथी