कार्तिक पूर्णिमा मेला में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन सतर्क

मधुबनी। पिपराघाट में कमला बलान एवं सोनी नदी के त्रिवेणी संगम तट पर आज सोमवार को आस्था का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 11:48 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 11:48 PM (IST)
कार्तिक पूर्णिमा मेला में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन सतर्क
कार्तिक पूर्णिमा मेला में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन सतर्क

मधुबनी। पिपराघाट में कमला बलान एवं सोनी नदी के त्रिवेणी संगम तट पर आज सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ने की संभावना है। यहां विगत 68वर्ष से कार्तिक पूर्णिमा के दिन डुबकी लेने को लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस बर्ष कोविड संक्रमण को लेकर प्रशासन सतर्क है। कितु मलमास के दौरान अनायास इस स्थल पर उमड़ी भीड़ को लेकर सतर्क भी है। बता दें कि पिपराघाट में कमला बलान व सोनी नदी का त्रिवेणी संगम है। जिस पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान को काफी फलदायी माना गया है। वहीं पुल से पश्चिम सात दशक पूर्व तक दधीचि मुनि के कुंड का अस्तित्व होने की बात भी स्थानीय लोग बताते हैं। निकट के भटगामा गांव में वाणभंट्ट के आश्रम होने की किवदंती है। ठीक त्रिवेणी तट के पूरब पौराणिक कलेश्वर नाथ मंदिर स्थापित हैं। तट के पश्चिम भी महादेव मंदिर स्थापित है। वहीं मुख्य चौराहा पर नवनिर्मित हनुमान मंदिर है। यहीं कार्तिक, गणेश, महादेव सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा अरसों से स्थापित होती आ रही है। जो आस्था का केंद्र होता है। प्रशासन स्थानीय हनुमान मंदिर निर्माण समिति सदस्य, शांति समिति सदस्य कोविड-19 के मद्देनजर पूरी तरह सतर्क है। ध्वनि विस्तारक यंत्र से बार-बार एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि 19 निगरानी बिदु बनाए गए हैं। जहां पुलिस बल, महिला पुलिस बल, स्वयं सेवक, शांति समिति के सदस्य, स्काउट एंड गाइड की तैनाती की गई है। सीओ विजया कुमारी ने कहा कि आकस्मिक स्थिति को लेकर नदी में एसडीआरफ का टीम लगाया गया है। वहीं विभिन्न निगरानी बिदु पर दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। स्थिति पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाया गया है। समिति सदस्यों ने बताया कि सोमवार को बाबूबरही भटगामा के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहेगी।

chat bot
आपका साथी