नगर निगम के पास मात्र 18 लाख, एक माह का वेतन देने में भी छूट रहा पसीना

नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हालांकि हड़ताल को समाप्त कराने के लिए उप नगर आयुक्त अरुण कुमार ने वार्ता की पहल की। हड़ताली कर्मियों के साथ उप नगर आयुक्त की करीब एक घंटे तक वार्ता चली लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका। वार्ता विफल रही। निगम कर्मियों ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:20 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:20 PM (IST)
नगर निगम के पास मात्र 18 लाख, एक माह का वेतन देने में भी छूट रहा पसीना
नगर निगम के पास मात्र 18 लाख, एक माह का वेतन देने में भी छूट रहा पसीना

मधुबनी । नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हालांकि, हड़ताल को समाप्त कराने के लिए उप नगर आयुक्त अरुण कुमार ने वार्ता की पहल की। हड़ताली कर्मियों के साथ उप नगर आयुक्त की करीब एक घंटे तक वार्ता चली, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका। वार्ता विफल रही। निगम कर्मियों ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय किया। बता दें कि मंगलवार से निगम कर्मियों ने अपने 13 माह के बकाया वेतन के भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण नगर निगम कार्यालय में कामकाज ठप है। स्थाई सफाई कर्मियों के हड़ताल पर होने से शहर के छह वार्डों में सफाई कार्य भी ठप है। ऐसे में उप नगर आयुक्त ने कर्मियों से वार्ता कर गतिरोध समाप्त कराने का प्रयास किया जो असफल रहा। वार्ता के दौरान हड़ताली निगम कर्मी अपने 13 माह के बकाया वेतन के एकमुश्त भुगतान की मांग पर अड़े रहे। जबकि, उप नगर आयुक्त तत्काल एक माह का वेतन भुगतान करने का आश्वासन दे रहे थे। उप नगर आयुक्त ने बताया कि निगम के पास वर्तमान में 18 लाख रुपये हैं। जबकि, कर्मियों के एक माह के वेतन भुगतान मद में 31 लाख की जरूरत होगी। कर्मियों द्वारा लिए गए अग्रिम राशि को जोड़कर तत्काल एक माह के वेतन का भुगतान किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र में सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर बकाया होल्डिग टैक्स सहित निगम के अन्य राजस्व की बढ़ोतरी में इजाफा के बाद ही हड़ताली कर्मियों के वेतन भुगतान में तेजी लाई जा सकती है। इस दिशा में जिलाधिकारी अमित कुमार की ओर से भी कई दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं।

------------------

हड़ताल पर निगम के 82 कर्मी :

नगर निगम में वर्तमान में कुल 82 कर्मी कार्यरत पर हैं, जो हड़ताल पर चले गए हैं। इन कर्मियों में सफाई कर्मी, पदचर, लिपिक, वरीय लिपिक, टैक्स दारोगा शामिल हैं। कुछ कर्मियों के निधन पर उनके आश्रितों को 2019 जनवरी तक नियोजन किया गया है।

------------------

एकमुश्त भुगतान तक जारी रहेगी हड़ताल :

हड़ताली कर्मियों में शामिल राम अवतार राम, राम अशीष राम, मोहन मंडल, रामकेवल पासवान, अशोक राम, विनोद राम, मुस्तफा, संतोष राम, पवन राम, बैद्यनाथ राम, मुन्नी देवी, अमरिका देवी, जानकी देवी, मो. परवेज आलम, प्रिया कुमारी, जबीहुल्लाह, उदयचन्द्र झा, प्रमोद कुमार वर्मा, आकील अहमद, अमानुल्लाह, शंभू राम, गोपाल राम, मुरारी राम, किशोर राम, शाहिद, विदेश्वर राम, महेश राम, मो. समद, शिबू राम, महादेव राम सहित अन्य ने बताया कि कर्मियों के बकाया 13 माह के एकमुश्त वेतन भुगतान होने पर ही कार्य पर लौटेंगे। अन्यथा हड़ताल जारी रहेगी। इधर, कर्मियों की हड़ताल जारी रहने से नगर निगम क्षेत्र के कुल छह वार्डों में सफाई कार्य पूरी तरह बाधित हो गया है। इसी बीच मानसून की लगातार हो रही बारिश से गंदगी यत्र-तत्र फैलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी