श्रद्धा के साथ हुई मां दुर्गा की खोईछा भराई

मंगलवार को चैती दुर्गा पूजा स्थलों पर माता दुर्गा की खोईछा भराई अनुष्ठान के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्घालु मास्क में शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए माता दुर्गा की पूजा-अर्चना में लीन रहे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 12:02 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 12:02 AM (IST)
श्रद्धा के साथ हुई मां दुर्गा की खोईछा भराई
श्रद्धा के साथ हुई मां दुर्गा की खोईछा भराई

मधुबनी । मंगलवार को चैती दुर्गा पूजा स्थलों पर माता दुर्गा की खोईछा भराई अनुष्ठान के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्घालु मास्क में शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए माता दुर्गा की पूजा-अर्चना में लीन रहे। शहर के गंगासागर चैती दुर्गा पूजा स्थल पर मां श्यामा नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा श्रद्घालुओं के लिए कोरोना गाइडलाइंस का प्रावधान लागू किया गया है। समिति के अध्यक्ष कृष्ण मोहन व पूजा व्यवस्थापक वार्ड पार्षद कैलाश साह ने बताया कि माता दुर्गा की खोईछा भराई के लिए पंडित की सुविधा नहीं प्रदान की गई है।श्रद्घालुओं स्वयं खोईछा भराई अनुष्ठान संपन्न कर रहे है। पूजा स्थल लगातार सैनिटाइज कराया जा रहा है।अधिकांश श्रद्घालु मास्क में होते है। बगैर मास्क आने वाले श्रद्धालुओं को समिति द्वारा मास्क प्रदान की जाती है।

सूड़ी उच्च विद्यालय परिसर स्थित माता दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्घालुओं के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। नव चैती दुर्गा पूजा समिति, चकदह में पूजा परिसर को नियमित रूप से साफ-सफाई और सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं अकशपुरा चैती दुर्गा पूजा स्थल पर माता दुर्गा और श्रद्घालुओं के बीच करीब 30 फीट की दूरी निर्धारित की गई है। समिति के विपिन कुमार झा ने बताया कि कोरोना गाइडलाइंस को लेकर पूजा स्थलों पर श्रद्घालुओं के सैनिटाइजर की व्यवस्था बहाल की गई है। वहीं अष्टमी को घरों में माता दुर्गा की पूजा-अर्चना से घरों का माहौल भक्तिमय बना है। जिले के अकशपुरा, मंगरौनी, ककना, जगतपुर, बथने, भुवनेश्वरी सिद्धपीठ मंगरौनी सहित अन्य जगहो पर माता दुर्गा की पूजा-अर्चना चल रहा है।

chat bot
आपका साथी