साहरघाट थाना परिसर में सौंदर्यीकरण का विधायक ने लिया जायजा

मधुबनी। स्थानीय मधवापुर विधायक सुधांशु शेखर ने साहरघाट थाना परिसर में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत ऐच्छिक कोष से चल रहे सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 12:14 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 12:14 AM (IST)
साहरघाट थाना परिसर में सौंदर्यीकरण का विधायक ने लिया जायजा
साहरघाट थाना परिसर में सौंदर्यीकरण का विधायक ने लिया जायजा

मधुबनी। स्थानीय

मधवापुर विधायक सुधांशु शेखर ने साहरघाट थाना परिसर में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत ऐच्छिक कोष से चल रहे सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक श्री शेखर ने संवेदक से कार्य की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। कार्य की प्रगति व गुणवत्ता को साहरघाट थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने बेहतर बताया। जानकारी देते हुए विधायक श्री शेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत ऐच्छिक कोष से 14 लाख 97 हजार की लागत से साहरघाट थाना परिसर का सौंदर्यीकरण के तहत पीसीसी सड़क व परिसर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इस जगह पर पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल अथवा आमलोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। खासकर साहरघाट थाना को जिले के मॉडल थाना बनाने की कोशिश होगी। हरलाखी सर्वांगीण विकास ही हमारी प्रतिबद्धता है। मौके पर साहरघाट थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान के अलावे रामबाबू यादव, ललित मुखिया, रौशन नायक समेत अन्य लोग मौजूद थे। उन्होंने कार्य पर संतोष जताया।

chat bot
आपका साथी