उच्चैठ से उग्रतारा फोरलेन सड़क बेनीपट्टी के विकास में मील का पत्थर : विधायक

भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने बेनीपट्टी प्रखंड के सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान परिसर में सामुदायिक भवन का उदघाटन किया। विधान पार्षद कोष से 14 लाख 98 हजार रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 12:20 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 12:20 AM (IST)
उच्चैठ से उग्रतारा फोरलेन सड़क बेनीपट्टी के विकास में मील का पत्थर : विधायक
उच्चैठ से उग्रतारा फोरलेन सड़क बेनीपट्टी के विकास में मील का पत्थर : विधायक

मधुबनी । भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने बेनीपट्टी प्रखंड के सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान परिसर में सामुदायिक भवन का उदघाटन किया। विधान पार्षद कोष से 14 लाख 98 हजार रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण हुआ है। विधायक ने कहा कि 2010 से 2015 तक वे बेनीपट्टी के विधायक रहे, लेकिन इस दौरान सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान में कुछ भी नहीं कर सके। उच्चैठ बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में नहीं, बल्कि हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में था। वर्ष 2015 के बाद एमएलसी व मंत्री बनने के बाद सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान में सामुदायिक भवन व धर्मशाला बनाने का संकल्प लिया। सामुदायिक भवन बनकर तैयार है। कहा कि सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान बेनीपट्टी की धरोहर व मिथिलांचल का शक्तिपीठ है। सरकार से बेनीपट्टी को नगर पंचायत का दर्जा मिला है, जिसमें उच्चैठ भी शामिल है। उच्चैठ में विकास की नई संभावनाएं हैं। कहा कि भारत सरकार की भारत माला परियोजना के अंतर्गत उच्चैठ से उग्रतारा उच्च पथ बेनीपट्टी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। पीएम नरेंद्र मोदी व केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने एतिहासिक कार्य किया है। बेनीपट्टी व बेहटा का वह इलाका जो बाढ़ व वर्षा के कारण कई महीनों तक डूबा रहता है, उसमें यह फोरलेन बनने से इस इलाके में नई संभावना पैदा होगी। हजारों लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। सड़क के किनारे नई बाजार तो बनेगी, नए शिक्षण संस्थान व उद्योग के लिए रास्ते खुलेंगे। इस पथ को राष्ट्रीय सम्पर्कता होगी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पथ पर पड़ने वाले कोसी नदी में भेदा से बकौर तक का काम शुरू हो गया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते कहा कि जब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव कोविड वैक्सीन ले सकते हैं तो बिहार के प्रतिपक्ष के नेता क्यों नहीं ले सकते हैं। मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष विमल कुमार झा, पूर्व मुखिया अशोक झा, देवचंद्र झा उर्फ लालजी, शंकर झा, प्रो. मदन कुमार कर्ण, विवेकानंद झा, बबलू गुप्ता, विष्णुदेव, सरोज झा, हरि झा, रामबाबू सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

--------------------

chat bot
आपका साथी