कई पैक्स अध्यक्ष पराजित, नए चेहरों को जनता ने पहनाया ताज

मधुबनी। प्रथम चरण के सदर अनुमंडल के चार प्रखंडों में हुए पैक्स चुनाव का सोमवार देर रात तक आ गया। इसमें कई पैक्स अध्यक्षों को हार का मुंह देखना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 11:34 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:10 AM (IST)
कई पैक्स अध्यक्ष पराजित, नए चेहरों को जनता ने पहनाया ताज
कई पैक्स अध्यक्ष पराजित, नए चेहरों को जनता ने पहनाया ताज

मधुबनी। प्रथम चरण के सदर अनुमंडल के चार प्रखंडों में हुए पैक्स चुनाव का सोमवार देर रात तक आ गया। इसमें कई पैक्स अध्यक्षों को हार का मुंह देखना पड़ा। बड़ी संख्या में युवाओं ने चुनाव जीतने में सफलता पाई है। कई जगह विजयी जुलूस का आयोजन किया गया।

बाबूबरी के सोनमती से वर्तमान अध्यक्ष रामदयाल व बसहा के कारी पासवान फिर जीते

बाबूबरही (मधुबनी) संस : पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार आधी रात में सभी पंचायतों की मतगणना संपन्न हो गई। निर्वाची पदाधिकारी प्रकाश कुमार व सहायक निर्वाची पदाधिकारी सियाराम पासवान ने बताया कि सोनमती पंचायत के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रामदयाल यादव ने 606 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी कैलाश सिंह को 304 मतों से पराजित किया। पिछड़ा वर्ग सदस्य पद पर रामचन्द्र महतो 458 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वी रामबहादूर यादव को 74 मत से पराजित किया। सामान्य सदस्य के तीन पर रामाशीष महतो 289,गणेश प्रसाद यादव 265,रामसोगार यादव 237 मत प्राप्त कर विजयी रहे। अजा पद पर शिवकुमार पासवान 368 मत प्राप्त कर शिवकुमार राम को 151 मत से हराया। पचरूखी पंचायत में निवर्तमान अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह 52 मतों से चुनाव हार गए। पूर्व अध्यक्ष उदय कामत की पत्नी सावित्री देवी 427 मत प्राप्त कर विजयी रहीं। अतिपिछड़ा वर्ग सदस्य पद पर रामभरोस सिंह 439 मत पाकर 125 मत से चुनाव जीत गए हैं। बसहा पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष कारी यादव 443 मत प्राप्त कर सुरेश कुमार को 178 मतों से, बरदाही बरहारा में सीता देवी 393 मत लाकर अमीर कुमार को 105 मतों से पराजित किया। सतघारा पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर सात प्रत्याशी मैदान में थे। संजय कुमार झा 336 मत प्राप्त कर साहेबजी मिश्र को 236 मतों से पराजित किया। निवर्तमान अध्यक्ष हरिभूषण झ को 63, रामविलास यादव को 88, राजकुमार ठाकुर को 26, पंचू पासवान 15 तथा सच्चिदानंद मिश्र को 5 वोट मिले। अजा सदस्य पद पर उत्तम चंद्र पासवान 197 मत प्राप्त कर रामवशिष्ठ मंडल को 37 मतों से पराजित किया। छठू पासवान को 139 मत मिले। मतगणना कार्य में सीओ सतीश कुमार,जेएसएस सुरेश कुमार,थानाध्यक्ष संजय कुमार आदि मौजूद थे।

रहिका में एक को छोड़ सात पैक्स अध्यक्ष कुर्सी बचाने में कामयाब

रहिका(मधुबनी), संस : रहिका प्रखंड अंतर्गत सभी आठ पैक्स के अध्यक्ष पद के साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्य का परिणाम देर रात घोषित कर दिया गया। शंभुआर पैक्स और भौआरा पैक्स निíवरोध होने के कारण आठ पैक्स ईजरा, ककरौल उत्तरी, सतलखा, सपता, नाजीरपुर, सौराठ, हुसैनपुर, लक्ष्ममीपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर चुनाव हुए। इसमें सात पैक्स में पूर्व अध्यक्ष अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। ईजरा पैक्स से इस बार नया अध्यक्ष मो. नसीम 321 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी महताब को 66 मतों से पराजित किया। वहीं हुसैनपुर पैक्स से शिवकुमार साहू लालू सबसे अधिक मतों 353 से अपने प्रतिद्वंद्वी वाल्मिकी सहनी को हराया। वहीं सतलखा के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी ने पत्नी शिवकला देवी को मैदान मे उतारा था। उन्होंने 257 मत प्राप्तकर प्रतिद्वंद्वी अमित चौधरी को 27 मत से पराजित किया। सप्ता से आशीष कुमार चौधरी 144 मतों से विजय कुमार यादव को शिकस्त दी। नाजीरपुर में विरेन्द्र कुमार ठाकुर ने संतोष चौधरी को हराया। सौराठ से कमलाकांत झा, लक्ष्ममीपुर से नंदकिशोर यादव विजयी रहे। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह.बीडीओ सत्येन्द्र कुमार यादव ने सभी विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र हस्तगत कराते हुए कहा कि चुनाव से लेकर मतगणना तक शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न होना बड़ी बात है। मतदान में लगे सभी र्किमयों को भी साधुवाद दिया। हुसैनपुर से नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष शिवकुमार साहू लालू ने कहा कि उनका उद्देश्य पैक्स के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक जोड़ना है। पैक्स से मिलने वाली सुविधा देना है।

राजनगर में जीत का प्रमाणपत्र प्राप्त करते ही खिल उठे चेहरे

राजनगर (मधुबनी),संस: स्थानीय रामेश्वर प्लस टू हाई स्कूल परिसर स्थित मतगणना केंद्र पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में पैक्स चुनाव सम्बन्धी मतगणना संपन्न हुई। मतगणना का कार्य सोमवार की देर संध्या शुरू होकर मंगलवार की अहले सुबह तक चली। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आशुतोष कुमार के अनुसार पैक्स अध्यक्ष पद पर रामपट्टी से अरुण कुमार चौधरी, करहिया पूर्वी से संजीत कुमार सिंह, करहिया पश्चिमी से मो. वसीम, सुगौना उत्तरी से गंगेश्वर चौधरी बौआ जी, सुगौना दक्षिणी से मजलूम अंसारी, पटवारा उत्तरी से भरत लाल राय, सतघारा से बैद्यनाथ राय बमबम, पिलखवार से विवेकानंद, कैथाही से बैद्यनाथ सिंह बैजू, रघुनी देहट से मिथिलेश झा, परिहारपुर से रत्नेश झा, चिचरी कानूनगो से सौरभ कुमार, कोइलख से प्रेमकांत मिश्र, सिमरी से चन्दन कुमार सिंह, महिनाथपुर से शंकर कुमार झा, शिवीपट्टी से रामचंद्र राय तथा राघोपुर बलाट से भगवान सिंह ने जीत दर्ज की।

कार्यकारिणी सदस्य पद पर पिलखवार से इंद्रदेव यादव, श्यामसुंदर झा, रमणजी यादव, सुनीता देवी, संजू देवी व ललन मुखिया, परिहारपुर से शिव कुमार झा, बौअन झा, मदन झा, सुगौना उत्तरी से प्रमोद कुमार साहू, विकास कुमार कुंवर,नीरज कुमार ठाकुर, चिचरी कानूनगो से बेचन यादव, राजू शर्मा, रघुनाथ पासवान व रामविलास देव, महिनाथपुर से दिनेश साहू, शिवीपट्टी से रमाकांत राय,शुभचन्द्र झा, उग्रानन्द ठाकुर, इंदु कुंवर व चन्दन सदाय, राघोपुर बलाट से गिन्नी, तिरपित पासवान, लक्ष्मण सिंह, रेणु देवी-एक तथा रेणु देवी-दो, बद्री राम तथा जीवछ मंडल शामिल हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया।

-------------------------------

प्रखंड प्रमुख आशा देवी रहीं विजयी

पंडौल (मधुबनी), संस : प्रखंड के कुल 14 पैक्स चुनाव की मतगणना सोमवार की देर रात सम्पन्न हुई। मतगणना के समय बीडीओ महेश्वर पंडित , सीओ पंकज कुमार,बीएओ कन्हैया राम, पंडौल थानाध्यक्ष अनोज कुमार पुलिस बल के संग स्वंय मुस्तैद रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वर पंडित ने बताया की बिरौल, सागरपुर व संकोर्थू में निíवरोध पैक्स अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। संकोर्थू में लगातार तीसरी बार बेचन यादव निíवरोध पैक्स अध्यक्ष बने हैं। दहिवत माधोपुर पश्चिमी से प्रखंड प्रमुख आशा देवी 250 मतों से विजयी हुईं। भवानीपुर से सत्यनारायण गिरी ने 115 मतों के अंतर से उमेश साह को हराया। सकरी पश्चिमी में विरेन्द्र यादव 99 मतों से जीते, पंडौल पूर्वी में संजय गुप्ता ने 231 मतों से अशोक यादव को हराया। सबसे रोमांचक मुकाबला मेघौल पंचायत में रहा। यहां श्यमाबिहारी यादव पुर्नमतगणना के बाद चार मतों से विजयी हुए। सभी विजयी उम्मीदवारों को बीडीओ महेश्वर पंडित ने प्रमाण पत्र सौंपे। पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर बथने से संजय सिंह, भौर से जीवछ यादव, भगवतीपुर से प्रमोद कुमार पप्पु, बेलाही से अजय उर्फ रामबाबू ठाकुर, पंडौल पश्चिमी से अशोक साह, दहिवत माधोपुर पूर्वी से अनिल सिंह,श्रीपुर हाटी उत्तरी से रामउदगार यादव, श्रीपुर हाटी दक्षिणी से विनोद यादव,श्रीपुर हाटी मध्य से मनोज साह विजयी रहे।

chat bot
आपका साथी