फर्जी शिक्षक नियोजन मामले में पंसस गिरफ्तार

मधुबनी। बासोपट्टी प्रखंड की डामू पंचायत में फर्जी शिक्षक नियोजन मामले में सोमवार को बासोपट्टी थाना पुलिस ने पंचायत समिति सदस्य श्याम सुंदर पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 11:49 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 11:49 PM (IST)
फर्जी शिक्षक नियोजन मामले में पंसस गिरफ्तार
फर्जी शिक्षक नियोजन मामले में पंसस गिरफ्तार

मधुबनी। बासोपट्टी प्रखंड की डामू पंचायत में फर्जी शिक्षक नियोजन मामले में सोमवार को बासोपट्टी थाना पुलिस ने पंचायत समिति सदस्य श्याम सुंदर पासवान को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उसके आवास से हुई। बासोपट्टी थानाध्यक्ष इंदल यादव ने बताया कि इस मामले को लेकर पंचायत सचिव चंदेश्वर पांडेय की रिपोर्ट पर थाना में मामला दर्ज है। इस मामले में कुल पांच लोग आरोपित बनाए गए हैं। इसमें पंचायत के मुखिया सह अध्यक्ष अनिशुल अंसारी, तत्कालीन पंचायत सचिव मो. समशे आलम, वार्ड सदस्य जबरी देवी, पंसस श्याम सुंदर पासवान, शिक्षिका कमला देवी शामिल हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपितों को भी पुलिस गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। इस संबंध में गिरफ्तार पंचायत समिति सदस्य श्याम सुंदर पासवान ने बताया कि झूठे मामले में साजिश के तहत फंसा गया है। यह उक्त नियोजन उसके निर्वाचित होने से पहले का है।

chat bot
आपका साथी