KBC 11: बिहार ने फिर दिया एक और करोड़पति, मधुबनी के गौतम ने जीता एक करोड़

मधुबनी जिले के गौतम कुमार झा सोनी चैनल के कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में अगले करोड़पति बने हैं। उन्होंने कार्यक्रम में एक करोड़ की धनराशि जीतकर बिहार का नाम रौशन किया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 11:05 PM (IST)
KBC 11: बिहार ने फिर दिया एक और करोड़पति, मधुबनी के गौतम ने जीता एक करोड़
KBC 11: बिहार ने फिर दिया एक और करोड़पति, मधुबनी के गौतम ने जीता एक करोड़

मधुबनी, जेएनएन। सोनी टीवी पर प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति (KBC) कार्यक्रम में जिले के लाल गौतम कुमार झा ने कमाल दिखाया है। उन्होंने इस कार्यक्रम में विजेता के रूप में एक करोड़ रुपये जीता है। कार्यक्रम का प्रसारण सोमवार व मंगलवार को होगा। 

एक करोड़ रुपये के विजेता गौतम कुमार झा पेशे से इंजीनियर हैं। आइआइटियन गौतम भारतीय रेलवे, आद्रा (पश्चिम बंगाल) में वरीय अभियंता के पद पर चयनित हुए हैं। मधुबनी जिले के गंगद्वार के निवासी हैं। उनके पिता अरविंद कुमार झा वरीय अधिवक्ता हैं। जेएन कॉलेज मधुबनी में मैथिली विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर अरुण कुमार ठाकुर उनके ससुर हैं। यह सूचना डॉक्टर ठाकुर ने ही मीडिया को दी है। 

पिता अरविंद कुमार झा व माता सुधीरा झा ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गौतम शुरू से ही मेधावी रहा है। परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं पवन कुमार झा, सत्यनारायण झा, सतीश राय, पप्पू सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मधुबनी विद्वता में आज भी अग्रणी है। मौका मिलते इस बाद की पुष्टि होती रही है।

chat bot
आपका साथी