तेज गर्मी को देखते हुए लोगों को पानी व शर्बत पिलाया

झंझारपुर स्थित डॉन बास्को कॉन्वेंट स्कूल ने प्रचंड गर्मी में शांति नाथ महादेव चौक के निकट घंटो पानी पिलाने का अभियान आम यात्रियों के लिए चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jun 2019 12:22 AM (IST) Updated:Sat, 22 Jun 2019 06:41 AM (IST)
तेज गर्मी को देखते हुए लोगों को पानी व शर्बत पिलाया
तेज गर्मी को देखते हुए लोगों को पानी व शर्बत पिलाया

मधुबनी । झंझारपुर स्थित डॉन बास्को कॉन्वेंट स्कूल ने प्रचंड गर्मी में शांति नाथ महादेव चौक के निकट घंटो पानी पिलाने का अभियान आम यात्रियों के लिए चलाया। इससे लोगों को काफी राहत मिली। स्कूल प्रबंधन से सादा ठंडा जल के अलावे नींबू पानी तथा मीठा शरबत भी लोगों को परोसा। अभियान की खास बात यह रही कि पूरे अभियान में प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार खुद लोगों को हाथ जोड़कर शरबत तथा सादा ठंढा पानी लेने का आग्रह करते देखे गए। पूरे अभियान में विद्यालय के अधिकांश शिक्षक लगे हुए थे। यह अभियान शांति नाथ महादेव चौक पर करीब साढ़े तीन घंटा चलाया गया। आम यात्रियों में हरी ठाकुर, तारानंद झा सहित अन्य ने बताया कि सड़क पर पानी पीने की इच्छा हुई ही थी कि पानी पीने का आग्रह किया गया। यह सकून देनेवाला है। निदेशक मनोज कुमार ने दूरभाष पर बताया कि उनके विद्यालय का अभियान विभिन्न चौक चौराहा पर प्रतिदिन जब तक जिला में धारा 144 लागू है, जारी रहेगी ताकि लोगों को जिस इलाके में यह अभियान चलाया जाएगा उस दौरान पानी की दिक्कतें नहीं हो। उन्होंने कहा कि वे अगले अभियान में कोल्ड ड्रींक्स को भी शामिल करेंगे। अभियान में मनोज कुमार झा, आदित्य कुमार, जीतेन्द्र कुमार झा, बरूण कुमार झा, रंजन कुमार झा, हिमांशु सिंह, एस एन मंडल, राज कुमार पंकज, डी एन झा, मानस राजहंस, एस एन झा, बी एल दास, कुमार विमलेन्दु, वी एन झा, तरूण कुमार, एम झा, एच सी ठाकुर, आर एन झा, पंकज कुमार, अमित अमर सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी