गैस सिलेंडर में आग लगने से दो घर जले

अंधराठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के देवहार बिठौनी गांव में आग लगने से ह•ारों रुपये के परिसंपत्ति के नुकसान होने की बात बताई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:13 AM (IST)
गैस सिलेंडर में आग लगने से दो घर जले
गैस सिलेंडर में आग लगने से दो घर जले

मधुबनी। अंधराठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के देवहार बिठौनी गांव में आग लगने से ह•ारों रुपये के परिसंपत्ति के नुकसान होने की बात बताई जा रही है। पीड़ित का कहना है कि रात में अचानक नींद खुलने पर उन्होंने अपने घर को आग की लपटों में घिरा देखा। हो हल्ला सुनकर मौके पर जुटे दर्•ानो लोगों के सहयोग से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवार ने कहा कि इस आग में उनका सब कुछ जल गया। उधर प्रखंड क्षेत्र के मैनी गांव में गैस सिलेंडर के फटने से एक घर में आग लग गई। घटना गुरुवार की रात की है। आग लगने से पीड़ित परिवार के हजारों रुपए की परिसंपत्ति क्षति होने की खबर है। मैनी गांव के महेंद्र महतो की पत्नी अपने घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी क्रम में अचानक सिलेंडर से जुड़े पाइप में लीकेज हो गया।आग पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया।

ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर आग को बुझाया। सूत्रों के मुताबिक नगद 15 हजार के साथ साथ घर में रखी हजारों रुपये मूल्य के खाद्यान्न, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर आदि परिसम्पत्ति जलकर राख हो गया। अंचलाधिकारी विष्णुदेव सिंह ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। उन्होंने राजस्व कर्मचारी को जांचोपरांत प्रतिवेदित करने का निर्देश दे दिया है। तय नियम कानून के अनुसार पीड़ित परिवार को सरकारी लाभ दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी