कमला बलान लगातार ऊपर की ओर, नवटोलिया गांव के घरों में घुसा पानी

मधुबनी। नेपाल की पहाड़ियों सहित तराई क्षेत्र में झमाझम वर्षा से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 01:01 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:10 AM (IST)
कमला बलान लगातार ऊपर की ओर, नवटोलिया गांव के घरों में घुसा पानी
कमला बलान लगातार ऊपर की ओर, नवटोलिया गांव के घरों में घुसा पानी

मधुबनी। नेपाल की पहाड़ियों सहित तराई क्षेत्र में झमाझम वर्षा से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इससे जिले से होकर गुजरने वाली सभी छोटी बड़ी नदियां उफान पर है। कमला बलान झंझारपुर में खतरे के निशान से 2.35 मीटर उपर बहाव कर रही है। इसमें लगातार वृद्धि जारी है। यहां कमला बलान के पेट में बसे नवटोलिया गांव के सभी घरों में पानी प्रवेश कर गया है। जिससे सौ से अधिक लोग एनएच 57 पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैें। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत हैँँ। बाबूबरही में कमला नदी उफान पर है। सोनी नदी में उफान आने से मैनाडीह गांव में चचरी पुल पर पानी चढ़ गया है। जिससे आवागमन में भार कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। लदनियां में गागन नदी पूरी उफान पर है। इस नदी का पानी पद्मा जयनगर सड़क पर बने डायवर्सन पर कमर भर बहाव कर रही है। जिससे आवागमन ठप हो गया हे। स्थानीय लोग इस पर बांस बल्ला से चचरी पुल बनाने में लगे हुए हैं। जयनगर के ब्रह्मोत्तरा गांव, खैरामाठ में सड़कों पर बाढ़ का पानी प्रवेश कूर गया है। इस गांव के दर्जन भर परिवार कई वर्षों से विस्थापित होकर बांध पर शरण ले रह रहे हैं। मधवापुर में अधवारा समूह की नदियों में भी उछाल है। यहां धौस, जमुनी व रातों, मरहा का जलस्तर बढ़ने से लोग परेशान हैं। साहरघाट में कोसी नहर का पानी टूटे हुए बाढ़ सुरक्षा बांध से होकर बहाव कर रहा है। जिससे चौर में पानी भर गया है। यह पानी अब गांवों की ओर रूख कर दिया है।

chat bot
आपका साथी