विकास की तस्वीर पेश कर रहा जयनगर महोत्सव

मधुबनी। जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार से तीन दिवसीय जयनगर महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 12:10 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 12:10 AM (IST)
विकास की तस्वीर पेश कर रहा जयनगर महोत्सव
विकास की तस्वीर पेश कर रहा जयनगर महोत्सव

मधुबनी। जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार से तीन दिवसीय जयनगर महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। फ्रेटनिटी ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन एसएसबी 48वीं वाहिनी के उपसमादेष्टा अनुज कुमार, कस्टम अधीक्षक मनोज कुमार, ईओ अमित कुमार, मुखिया महासंघ के अनुमंडल संयोजक बृजकिशोर यादव, प्रखंड अध्यक्ष मदन यादव, प्रखंड प्रमुख सचिन कुमार सिंह, मुख्य पार्षद कैलाश पासवान समेत अन्य आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। बाद में सांसद रामप्रीत मंडल पहुंचे। उन्हें भी पाग व दोपटा से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जयनगर महोत्सव साल दर साल मील का पत्थर बन रहा है। जो यहां के चहुंमुखी विकास को रेखांकित करता है। सरकारी विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र

जयनगर महोत्सव के अवसर पर विभिन्न सराकरी विभागों का स्टॉल दिन भर आकर्षण का केंद्र बना रहा। आइसीडीसी द्वारा इस अवसर पर बनाई गई रंगोली को भी लोगों ने सराहा। होमियोपैथ विभाग द्वारा डेंगू पर रोकथाम को लेकर किये जाने वाले उपाय पर आधारित स्टॉल पर लोग जानकारी प्राप्त करते देखे गए। नजिया खातून के सिक्की कला का स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा, बाल विकास, पशु एवं मत्स्य विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, जिला परिवहन कार्यालय, जिला निबंधन कार्यालय, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, चाइल्ड लाइन केयर समेत अन्य विभागों के स्टॉलों पर लोग विविध स्तरों पर जानकारी प्राप्त करते हुए देखे गए। बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोहा

बाबा पोखर पर अवस्थित देलही पब्लिक स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर जमकर वाहवाही लूटी। स्कॉटिश के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य पर भी दर्शक झूम उठे। समाचार प्रेषण तक विभिन्न सरकरी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा था। यह देर रात तक चला।

कार्यक्रम के संयोजक प्रखंड प्रमुख सचिन कुमार सिंह, संरक्षक मुख्य पार्षद कैलाश पासवान के संयुक्त संचालन में आयोजित महोत्सव में उद्घोषक मुंबई के माही खान एवं भारतीय नृत्य कला मंदिर के शालिनी जायसवाल ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम की शुरूआत गायिका रूपा सिंह एवं गायक चन्दन सिंह के भक्ति संगीत से किया गया। आगत अतिथियों को पाग दोपटा देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव में शहर समेत सीमावर्ती क्षेत्र के गणमान्य लोग, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी