झंझारपुर-मधेपुर मुख्य मार्ग को जाम कर विपक्षी दलों ने जताया विरोध

मधुबनी। भाकपा कांग्रेस एवं राजद ने सरकार के खिलाफ बिहार बंद में झंझारपुर के कैथिनिया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 11:51 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 11:51 PM (IST)
झंझारपुर-मधेपुर मुख्य मार्ग को जाम कर विपक्षी दलों ने जताया विरोध
झंझारपुर-मधेपुर मुख्य मार्ग को जाम कर विपक्षी दलों ने जताया विरोध

मधुबनी। भाकपा, कांग्रेस एवं राजद ने सरकार के खिलाफ बिहार बंद में झंझारपुर के कैथिनियां अंडरपास के निकट झंझारपुर-मधेपुर मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाकपा के लखनौर अंचल इकाई के रामनारायण यादव के नेतृत्व में किया गया। कई घंटों तक सड़क जाम रहा, जिससे मधेपुर जानेवाले यात्रियों को परेशानी हुई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। रामनारायण यादव ने कहा कि यह सरकार निरंकुश है। तानाशाह है। कहा कि जिस तरह विधानसभा में विपक्षी विधायकों के साथ मारपीट की गई, यह लोकतंत्र के लिए काला दिवस रहा। पुलिस को नए अधिकार दिए जाने के सवाल पर कहा कि इससे पुलिस निरंकुश होगी और बेवजह लोगों को परेशान करेगी। कहा कि उनकी पार्टी और सभी विपक्षी किसान नीति, पुलिस की नई नीति एवं सरकार के निरंकुश शासन के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी। प्रदर्शन में उपेंद्र सिंह, योगनाथ मंडल, बीरेन्द्र झा, फुलदेव यादव, महावीर साह, लाल बाबू यादव, सहदेव पाल, विवेक झा, छेदी पासवान, हरीलाल पासवान, सरोज कुमार यादव सहित दर्जनों लोग थे।

महागठबंधन समर्थकों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन मधेपुर। महागठबंधन के सैकड़ो समर्थकों ने शुक्रवार को स्थानीय बस स्टैंड में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने बिहार एवं केन्द्र सरकार के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ज्योति झा ने कहा कि 23 मार्च बिहार में अब काला दिवस के रुप में मनाया जाएगा। नीतीश कुमार की सरकार ने जिस तरह पटना में आम से लेकर माननीय के विरुद्ध बर्बरतापूर्ण कार्य किया वो शर्मसार करने वाला है। राजद प्रखंड अध्यक्ष मुमताज अंसारी ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। गरीबों का रोजगार छिन चुका है। हर जगह खुलेआम शराब बिकती है। सरकार इन पर ध्यान देने के बदले विपक्षियों पर गुस्सा निकाल रही है। राजद के वरिष्ठ नेता दिवाकर प्रसाद यादव तथा भाकपा के राम नारायण यादव ने एनडीए सरकार की तुलना हिटलर के शासन से करते हुए इसे निरंकुश सरकार बताया। धरना कार्यक्रम में अब्दुल दैयान हासमी, शिवकांत मिश्र, किशोरी यादव, मनीष झा, श्रीराम यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी