मुफ्त अनाज वितरण की अफवाह पर डीलर के यहां दौड़ पड़े सैकड़ों लोग

मधुबनी। पूरा देश इस समय कोरोना वायरस से गंभीरता से लड़ रहा है। लॉकडाउन के कारण कई तरह की दिक्कतों के बाद भी इसका पालन कर रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 11:58 PM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2020 06:16 AM (IST)
मुफ्त अनाज वितरण की अफवाह पर डीलर के यहां दौड़ पड़े सैकड़ों लोग
मुफ्त अनाज वितरण की अफवाह पर डीलर के यहां दौड़ पड़े सैकड़ों लोग

मधुबनी। पूरा देश इस समय कोरोना वायरस से गंभीरता से लड़ रहा है। लॉकडाउन के कारण कई तरह की दिक्कतों के बाद भी इसका पालन कर रहे। ऐसे समय में जागरूक लोगों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी भी काफी बढ़ गई है। क्योंकि तरह-तरह की अफवाह फैलती रहती है। मगर, ऐसे में ही प्रखंड की संवेदनशील हरना पंचायत में किसी ने अफवाह फैला दी कि एक जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर के यहां मुफ्त वाला अनाज बांटा जा रहा है। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में आम लोग मुफ्त का अनाज लेने के लिए डीलर के यहां टूट पड़े। इसमे बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। इस बीच किसी जनप्रतिनिधि ने एसडीओ को डीलर की शिकायत और मनमानी की गलत सूचना भी दे दी। मामला काफी बढ़ गया। ऐसे में पुलिस को आकार मामले को संभालना पड़ा। तब जाकर किसी तरह लोगों को नियंत्रित किया गया। हालांकि, पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सोमवार को सुबह-सुबह हरना में एक खबर फैली की पैक्स भवन स्थित पीडीएस डीलर मो. नसीम के यहां मुफ्त आवंटन वाला अनाज बांटा जा रहा है। देखते ही देखते सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए। स्थिति नियंत्रण से बाहर होते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई तो लोग नियंत्रित हुए। पुलिस ने गोल सर्किल बनाकर लोगों को लाइन में खड़ा किया। इस बारे में पूछने पर आपूíत पदाधिकारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है। लोगों ने बताया कि डीलर से किसी तरह की शिकायत नहीं की है। अनाज का फ्री आवंटन अभी नहीं आया है। जल्द ही इसके आने की संभावना है। जैसे ही हमें आवंटन प्राप्त होगा। सभी को अनाज उपलब्ध करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी