गन्ना चरने की शिकायत करने पर महिला की पीट कर हत्या, दो गिरफ्तार

मधुबनी। झंझारपुर अनुमंडल के झंझारपुर आरएस शिविर थाना क्षेत्र के दीप गांव में गालीगलौज स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 11:37 PM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 11:37 PM (IST)
गन्ना चरने की शिकायत करने पर महिला की पीट कर हत्या, दो गिरफ्तार
गन्ना चरने की शिकायत करने पर महिला की पीट कर हत्या, दो गिरफ्तार

मधुबनी। झंझारपुर अनुमंडल के झंझारपुर आरएस शिविर थाना क्षेत्र के दीप गांव में गालीगलौज से शुरू हुए विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हालांकि, घटना के बाद ग्रामीणों ने दो आरोपितों संजीव कामत एवं अनिल कामत को पकड़ कर मौके पर पहुंची आरएस ओपी की पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाबत मृतका निर्मला (55) के छोटे पुत्र गोविद कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना के समय वे सभी भाई घर पर नहीं थे। घर में मात्र उसकी विवाहिता बहन मालती देवी एवं बड़ी भाभी मनीषा देवी ही थी। मृतका की पुत्री मालती ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि संजीव कामत के मवेशी ने उसके बारी में लगे गन्ने चर लिए। उसी की शिकायत करने उसकी मां निर्मला देवी संजीव के घर पर गई थी। वहां उसकी मां और संजीव के परिवार की महिलाओं के बीच गालीगलौज हुई थी। फिर उसकी मां घर वापस आ गई थी। हम लोग समझे कि मामला शांत हो गया है, लेकिन थोड़ी देर बाद ही संजीव और अनिल अन्य चार-पांच लोगों के साथ उसके घर लाठी और रॉड लेकर आए और उसकी मां को खींच कर बारी में ले जाकर पीट-पीट कर मार दिया। जब वह अपनी मां को बचाने गई तो उसके साथ भी बाल पकड़ कर खींचते हुए मारपीट की। शिविर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि दो आरोपित संजीव कामत एवं अनिल कामत को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। मृतका के घर व गांव में मचा कोहराम, लोगों में आक्रोश झंझारपुर। हौ देवा, हमर माय के आतताई सब पीट-पीट कय मायर देलकय हो। दीप गांव में निर्मला देवी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उनके आंगन में रोती उनकी पुत्री मामली देवी एवं बहु मनीषा देवी की चित्कार थमने का नाम नहीं ले रही थी। गांव की दर्जनों महिलाएं दोनों को चुप कराने में जुटी थी। उनकी आंखों से भी आंसू छलक रहे थे। बेटी और बहु घटना से बदहवाश है। पुत्री मालती का कहना है कि मामूली विवाद में उसकी मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस लोमहर्षक घटना को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है। लोग आरोपितों को कठोर सजा की मांग कर रहे हैं। इधर, मृतका के घर व गांव में घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है।

chat bot
आपका साथी