भुतही बलान तटबंध के विस्तारीकरण पर आभार

मधुबनी। विधायक गुलजार देवी एवं पूर्व विधायक देवनाथ यादव की उपस्थिति में घोघरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित कोसी निरीक्षण भवन में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:20 PM (IST)
भुतही बलान तटबंध के विस्तारीकरण पर आभार
भुतही बलान तटबंध के विस्तारीकरण पर आभार

मधुबनी। विधायक गुलजार देवी एवं पूर्व विधायक देवनाथ यादव की उपस्थिति में घोघरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित कोसी निरीक्षण भवन में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। उप प्रमुख महेंद्र कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 05 दिसंबर तक बूथ कमेटी का गठन करने, अध्यक्ष व सचिव का चुनाव कराने पर चर्चा की गई। इसे संबोधित करते हुए विधायक गुलजार देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फुलपरास विधानसभा के कोसी दियारा और भुतही बलान में तटबंध विस्तारीकरण की घोषणा करने के लिए साधुवाद दिया है। बैठक में विद्यानंद सिंह,भोला राय, रामयश यादव, शिवकुमार राजा, राकेश राय, तेजनारायण मंडल, श्रवण यादव, कुमारी प्रमिला, अमीना खातून, टुनटुन पासवान, टेकनाथ यादव, शंभू झा समेत काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर घोघरडीहा बाजार स्थित धर्मशाला में विधानसभा प्रभारी नंदकिशोर सिंह की उपस्थिति में प्रखंड जदयू अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार मंडल की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओ की बैठक हुई। इसमें बूथ कमेटी के साथ बूथ अध्यक्ष एवं सचिव के चुनाव पर चर्चा की गई। इसे संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि हर हाल में पांच दिसंबर तक बूथ कमेटी गठन के साथ-साथ बूथ अध्यक्ष एवं सचिव का चुनाव करना है। बैठक में विमल कुमार, सांसद प्रतिनिधि सुशील कामत, मंगनू सिंह, अनूप राज, मो. कासीम, मो. जलील, अब्दुल रहीम, राधेश्याम कामत, लक्ष्मण कामत, भुवनेश्वर सिंह, लक्ष्मण राम, बिट्टू मिश्र, रौशन कुमार झा समेत काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी