बाढ़ ने घर उजाड़कर सड़क पर ला दिया

मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाकर विस्थापित परिवारों को घर उजाड़ विवश व लाचार बना कर छोड़ दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 01:47 AM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:12 AM (IST)
बाढ़ ने घर उजाड़कर सड़क पर ला दिया
बाढ़ ने घर उजाड़कर सड़क पर ला दिया

मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाकर विस्थापित परिवारों को घर उजाड़ विवश व लाचार बना कर छोड़ दिया है। बाढ़ से विस्थावित परिवार सड़क पर से ही घरों की बर्बादी व तबाही का मंजर देख रहे हैं। अथाह पीड़ा में हैं। कोई खोज खबर लेने वाला नहीं है। भगवान भरोसे जिदगी जीने को विवश हैं। चानपुरा पश्चिम गांव के एक दर्जन परिवार बाढ़ से विस्थापित होकर सड़क व दूसरे के घरों में शरण लिए हुए हैं। बाढ़ के पानी से घर उजड़ गया है अब घर कैसे बनेगी जिसकी चिता सता रही है। चानपुरा पश्चिम गांव के अमिना खातून, साजदा खातून, सावना खातून, मो. कादीर, मो. गुलाब, मो. लालबाबू, मो. सफीकुल के घर में बाढ़ का पानी चला गया है। घर के सभी सामान बाढ़ के पानी में डूबकर बर्बाद हो गया है। अमिना व साजदा खातून झोपड़ी के उपर प्लास्टिक टांगकर खुले आकाश चिलचिलाती धूप में चार बच्चों के साथ रहने को विवश हैं। अबतक कोई सरकारी सुविधा नहीं मिली है। कहते हैं कि बाढ़ आने के बाद सिर्फ शरीर लेकर भागे। घर के सारे सामान बर्बाद हो गए। बाढ़ से विस्थापित परिवारों के सामने भोजन व आवास की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बाढ़ ने गरीबों को दरिद्र व कंगाल बना दिया है। विस्थापित लोग कहते हैं कि बाढ़ पीड़ितों के नाम पर सिर्फ घोषणाएं हो रही है मगर धरातल पर कुछ दिख नहीं रहा है।

chat bot
आपका साथी