करहारा गांव में आग से तीन घर सहित पांच लाख की संपत्ति राख

मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड के करहारा गांव में अलाव से आग लगने के कारण रामा यादव विंदेश्वर यादव प्रमेश्वर यादव का तीन घर जलकर राख हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Mar 2020 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2020 10:37 PM (IST)
करहारा गांव में आग से तीन घर सहित पांच लाख की संपत्ति राख
करहारा गांव में आग से तीन घर सहित पांच लाख की संपत्ति राख

मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड के करहारा गांव में अलाव से आग लगने के कारण रामा यादव, विंदेश्वर यादव, प्रमेश्वर यादव का तीन घर जलकर राख हो गया। इस अग्नि कांड में पांच लाख से अधिक सम्पति जलने का अनुमान है। अलाव से आग साढ़े ग्यारह बजे रात में लगी। आग लगने के बाद लोग घर से भागे। आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिस कारण आग में दस बकरियां भी जल मरीं। तथा चार भैस व एक गाय झुलस गई। आग से झुलस कर परमेश्वर यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए डीएससीएच रेफर किया गया है। आग लगने की जानकारी पर गांव के लोग दौड़ पड़े। शोर पर गांव के लोग दौर पड़े एवं बाल्टी लेकर आग पर पानी झोकना शुरू कर दिया। बेनीपट्टी से दो अग्निशामक गाड़ी पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखे रुपये, मोबाइल, साइकल, अनाज, फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। एसडीएम मुकेश रंजन ने सूचना मिलते ही सीओ बेनीपट्टी को त्वरित करहारा गांव पहुंच कर अग्नि पीड़ित परिवार से मिलकर आपदा के तहत सहायता प्रदान किये जाने का निर्देश दिया। करहारा पंचायत के मुखिया शीला देवी, पूर्व मुखिया देवेन्द्र प्रसाद यादव ने सरकार एवं प्रशासन से करहारा गांव के अग्नि पड़ित परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत आवास दिये जाने एवं सहायता प्रदान करने व जले मवेशी को इलाज कराए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी