विवाहिता के ससुराल में बाप-बेटों की पिटाई, दामाद समेत कई नामजद

मधुबनी। विवाहिता के ससुराल में ही उसके पिता एवं भाइयों को पीटकर जख्मी कर दिया गया। इस वारदात में घायल पिता-पुत्रों को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:35 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 12:35 AM (IST)
विवाहिता के ससुराल में बाप-बेटों की पिटाई, दामाद समेत कई नामजद
विवाहिता के ससुराल में बाप-बेटों की पिटाई, दामाद समेत कई नामजद

मधुबनी। विवाहिता के ससुराल में ही उसके पिता एवं भाइयों को पीटकर जख्मी कर दिया गया। इस वारदात में घायल पिता-पुत्रों को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। इस घटना को लेकर विवाहिता के पिता एवं दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आसी गांव निवासी जकाउल्लाह दर्जी ने अपने दामाद समेत कई लोगों के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उक्त घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित माथासागर में घटी है। प्राथमिकी में जकाउल्लाह ने जिक्र किया है कि अपनी बड़ी पुत्री इशरत खातून की शादी 15 नवंबर 2011 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार मधुबनी नगर थाना क्षेत्र स्थित माथासागर निवासी रफीक आलम से किया था। शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल में दहेज के लिए शारीरिक एवं मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उनकी बेटी को देवर शफीक एवं ननदोई अंसारुल भी प्रताड़ित करने लगा। डायन का आरोप लगाकर भी प्रताड़ित किया जाने लगा। इस प्रताड़ना की जानकारी मिलने पर वे अपने दो बेटों जाकीर दर्जी एवं जफीर के साथ बीते आठ जुलाई को अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। वहां पाया कि उनके बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा है। दामाद का रखैल भी उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा है। इसी दौरान दामाद रफीक ने उनके बड़े पुत्र जाकीर दर्जी पर फरसा से हमला कर जख्मी कर दिया। दूसरे पुत्र जफीर पर शफीक ने रॉड से हमला कर जख्मी कर दिया। जबकि, अंसारुल एवं शफीक ने मारपीट कर उन्हें भी जख्मी कर दिया। हमलावरों ने उनके पॉकेट से पांच हजार पांच सौ रुपये और उनके बड़े बेटे जाकिर के गले से सोने का चेन व छोटे बेटे से सोने की अंगूठी छीन लिया। प्राथमिकी में उन्होंने अपनी बेटी को ससुराल में ही कैद कर रखने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी