बाढ़-बारिश से फसल क्षति का पीड़ित किसानों को मिले मुआवजा : प्रभारी मंत्री

मधुबनी । राज्य की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने अनुमंडल क्षेत्र में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुई क्षति की समीक्षा को लेकर अनुमंडल कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार की शाम अधिकारियों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 11:15 PM (IST)
बाढ़-बारिश से फसल क्षति का पीड़ित किसानों को मिले मुआवजा : प्रभारी मंत्री
बाढ़-बारिश से फसल क्षति का पीड़ित किसानों को मिले मुआवजा : प्रभारी मंत्री

मधुबनी । राज्य की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने अनुमंडल क्षेत्र में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुई क्षति की समीक्षा को लेकर अनुमंडल कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार की शाम अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रभारी मंत्री ने जिला पदाधिकारी एवं एसडीओ सहित अनुमंडल क्षेत्र के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए फसल क्षति के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वैसे किसानों को फसल क्षति का लाभ मिले, जिनके खेतों में बाढ़ व सुखाड़ के स्थिति में फसल बर्बाद हो चुकी है या फसल नहीं लगा पाए हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों की फसल क्षति का मुआयना करते हुए किसानों को बाढ़ एवं सूखाड़ से हुई क्षति की पूर्ति के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर लाभ पहुंचाने का उद्देश्य है। इसी क्रम में मंगलवार को फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र में फसल क्षति की जानकारी लेने के लिए समीक्षा बैठक की गई है। बैठक में डीएम अमित कुमार ने मंत्री को अनुमंडल क्षेत्र ने बाढ़ एवं सूखा की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अनुमंडल क्षेत्र के घोघरडीहा प्रखंड अंतर्गत भुतही बलान नदी के पेट मे बसे कालीपुर बधार में फसल क्षति देखने का आग्रह किया। समीक्षा बैठक के उपरांत मंत्री ने पश्चिमी कोसी तटबंध से फसल क्षति का जायजा लिया। मंत्री ने घोघरडीहा प्रखंड के जीरो प्वाइंट बेलहा बथनाहा से इस्लामपुर तक पश्चिमी कोसी तटबंध का निरीक्षण किया।बैठक में सांसद रामप्रीत मंडल, जिला पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात कुमार शर्मा एवं अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल पदाधिकारी समेत कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। इधर, इस्लामपुर में जदयू जिलाध्यक्ष सतेंद्र कामत, फुलपरास प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कामत, घोघरडीहा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार मंडल एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल सहित काफी संख्या में जदयू के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी