कृषि, मत्स्य पालन व वानिकी की नई तकनीक व योजनाओं से अवगत हुए किसान

खुटौना प्रखंड में ई-किसान भवन परिसर में बुधवार को रबी महाभियान 2021-22 के तहत प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के पुरुष एवं महिला किसानों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 10:50 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 10:50 PM (IST)
कृषि, मत्स्य पालन व वानिकी की नई तकनीक व योजनाओं से अवगत हुए किसान
कृषि, मत्स्य पालन व वानिकी की नई तकनीक व योजनाओं से अवगत हुए किसान

मधुबनी । खुटौना प्रखंड में ई-किसान भवन परिसर में बुधवार को रबी महाभियान 2021-22 के तहत प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के पुरुष एवं महिला किसानों ने भाग लिया। प्रखंड आत्मा अध्यक्ष हरिनारायण सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ रमन कुमार एवं कृषि वैज्ञानिकों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। सीओ ने किसानों को अन्नदाता बताते हुए उनका स्वागत किया और जिला से आए कृषि, मत्स्य पालन एवं वानिकी विशेषज्ञों द्वारा बताई गई तकनीकों पर अमल करने का उनसे आग्रह किया। संचालन कर रहे कृषि समन्वयक राजकुमार पंडित ने किसानों को बीज, उर्वरक, कीटनाशक एवं कृषि यंत्रों की खरीद तथा मत्स्य पालन आदि पर सरकारी योजनाओं के तहत दिए जाने वाले अनुदानों एवं छूटों की जानकारी दी। गोष्ठी में शामिल किसान एवं नवनिर्वाचित मुखिया कपिलेश्वर यादव ने मत्स्य पालन में गैर मछुआरों को भी सुविधाएं एवं छूट दिए जाने की जरूरत बताई। नवनिर्वाचित मुखिया शत्रुघ्न प्रसाद यादव ने मिट्टी जांच में किसानों को हो रही परेशानी से अवगत कराया। कृषि समन्वयक राजकुमार पंडित ने किसानों को जिला के रामपट्टी स्थित सरकारी मृदा जांच केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी। जिला से आए कृषि विशेषज्ञ एमचंद्र ठाकुर ने गेहूं, चना, मसूर, सरसों तथा राई आदि की उन्नत खेती के गुर बताए तथा जीरो टिलेज विधि से कम जल के उपयोग एवं कम लागत से अच्छी फसल प्राप्त करने के तरीके बताए। उन्होंने मरुआ, सामा, कौन तथा घमरी धान की खेती के फायदे गिनाते हुए मरुआ तथा सामा की दौनी के लिए वैज्ञानिकों द्वारा आविष्कृत हस्तचालित यंत्रो की जानकारी दी तथा फायदा उठाने का सुझाव दिया। कृषि विशेषज्ञों ने श्यामसुंदर महतो, राम एकबाल राम, विवेक कुमार तथा वीर विक्रम सिंह आदि ने रबी फसलों एवं सब्जियों की पछात किस्मों की जानकारी दी।

-------------------

chat bot
आपका साथी